मुम्बई
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में लोहे की सरिया से भरा एक ट्रक पलट गया, जिसकी वजह से 13 मजदूरों की मौत हो गई, वहीं 3 अन्य गंभीर रूप से जख्मी हैं। 8 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं 3 की मौत रास्ते में ले जाते वक्त हुई।
हादसा बुलढाणा के सिंधखेड़ाजा में हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे समृद्धि हाईवे पर शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे हुआ। ट्रक पर तो उस पर कुल 16 लोग सवार थे। हादसे में जिंदा बचे 3 में से 2 लोगों को जालना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के मुताबिक, हाईवे के ताडेगांव-दसरबीड सैक्शन से गुजरते वक्त ट्रक की रफ्तार तेज थी और उस पर लोड भी ज्यादा था। इसलिए वह बेकाबू होकर पलट गया। ट्रक पलटने के बाद सरिए के नीचे दबने से 8 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाकी की इलाज के दौरान मौत हो गई। सभी मृतक उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले थे, जो मजदूरी के लिए महाराष्ट्र आए थे।
हादसे की सूचना पाकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीमें मौके पर पहुंची। जैसे ही स्थानीय लोगों को हादसे की खबर लगी, मौके पर पहुंच गए और मजदूरों को बाहर निकालने लगे। फिलहाल मौके पर जेसीबी के जरिए छड़ों को हटाया जा रहा है।
हाईवे पर बनने वाले ब्रिज के लिए सरिया ले जा रहा था ट्रक
किंगांव राजा थाने के थानेदार सोमनाथ पवार ने बताया कि दुसर बीड से लोहे के सरिए को लेकर यह ट्रक ताडेगांव में एक सड़क निर्माण साइट पर जा रहा था। इस पर लदे सरिए का इस्तेमाल समृद्धि हाईवे पर बनने वाले एक ब्रिज में होना था। अभी तक मृतकों के नाम पता नहीं चल सके हैं।
प्रतिक्रिया देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- गाड़ी का इंश्योरेंस खत्म है तो पेट्रोल पंप पर रुक सकता है सफर! | ‘नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल’ की तैयारी, नंबर प्लेट स्कैन होते ही खुल जाएगा बीमा का पूरा रिकॉर्ड
- Haryana News: लाइसेंस बनवाने के बदले मांगे 40 हजार, फाइल अटकी तो शिकायतकर्ता पहुंचा ब्यूरो के पास | ZMEO कार्यालय का क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार
- यूपीआई पर 0.4% शुल्क की चर्चा से व्यापारियों में हलचल, निर्मला सीतारमण को भेजा ज्ञापन | भरतपुर व्यापार महासंघ ने कहा- डिजिटल भुगतान को शुल्क-मुक्त रखा जाए
- नशे से बचने का संदेश लेकर छात्राओं तक पहुंचे अधिकारी, बोले-खुद भी दूर रहें और परिवार-समाज को भी जागरूक करें
- जयपुर की बैंक लूट में भरतपुर की युवती का बड़ा कनेक्शन, बॉयफ्रेंड तक पहुंची बैंक की अंदरूनी जानकारी | 41.70 लाख की लूट में कमरे से मिले 26.80 लाख
- योजनाओं की जानकारी से लेकर युवा नेतृत्व तक… एनएसएस के तीसरे दिन छात्राओं को मिला जागरूकता और जिम्मेदारी का संदेश | महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और सुरक्षा पर हुई चर्चा
- तीन नगर पालिकाओं में अध्यक्ष की तस्वीर साफ, कहीं मुकाबला नहीं तो कहीं निर्दलीय से भाजपा तक का सफर | भरतपुर में तीन चेयरमैन पर BJP की मुहर
- घरों के पीछे दिखा तेंदुआ, अगले दिन फिर आबादी में छलांग लगाकर खेत में घुसा | दौसा में लगातार दूसरे दिन दहशत
- ₹15 हजार वाली सीमा अब पुरानी; PF के दायरे में आएंगे ज्यादा कर्मचारी, कैबिनेट के फैसले से बदलेगा EPFO का गणित | 51 लाख नए कर्मचारियों को कवरेज का अनुमान
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर छात्राओं ने कैनवास पर उकेरे सामाजिक सरोकार | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता
