भरतपुर
भरतपुर राजघराने की लड़ाई कुछ सप्ताह थमने के बाद फिर सड़क पर आ गई है। अब अनिरुद्ध सिंह ने अपने पिता और पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह की खिलाफ पुलिस को परिवाद देकर उनसे अपनी जान को खतरा बताया है।
अनिरूद्ध (Anirudh Singh) ने पुलिस को बताया है कि उनके पिता पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह भरतपुर के कुम्हेर डीग से कांग्रेस विधायक हैं और उनसे उन्हें जान का खतरा है। अनिरूद्ध के अनुसार उनके पिता विश्वेंद्र सिंह की टीम की ओर से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि उनके साथ कोई अनहोनी हुई तो पिता विश्वेन्द्र इसके जिम्मेदार होंगे।
पुलिस के अनुसार अनिरूद्ध ने पुलिस को एक परिवाद दिया है। अनिरुद्ध सिंह ने परिवाद में अपने पिता विश्वेन्द्र सिंह पर आरोप लगाया है कि मेरे पिता की कोर टीम की ओर से काफी समय से मुझे धमकी मिल रही हैं। मुझे और मेरे लोगों को जान का खतरा है यदि मुझे कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार मेरे पिता विश्वेन्द्र सिंह, विधायक कुम्हेर डीग ही होंगे।
जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई को सम्बोधित यह परिवाद राजस्थान के डीजीपी मोहन लाल लाठर, पुलिस महानिरीक्षक प्रसन्न कुमार खमेसरा और एडीजी जेल मालिनी अग्रवाल को भी प्रस्तुत किया है। और कहा है कि वे इस सम्बन्ध में पुलिस जो भी सूचना चाहेगी, उसे देने को तैयार हैं।
अनिरुद्ध बराबर हमलावर
आपको बता दें भरतपुर राजघराने का विवाद कई बार चौराहे पर आ चुका है। हालांकि विश्वेन्द्र सिंह की ओर से सार्वजानिक तौर पर कोई टीका-टिप्पणी सामने नहीं आई। पर उनके बेटे अनिरुद्ध सिंह अपने पिता के खिलाफ सार्वजानिक रूप से बराबर हमलावर रूख अपनाए हुए हैं। पिछले दिनों विश्वेंद्र सिंह के पुत्र अनिरुद्ध सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने ही पिता विश्वेंद्र सिंह के खिलाफ एक आपत्तिजनक पोस्ट डालकर सनसनी फैला दी थी। हालांकि उन्होंने यह ट्वीट बाद में डिलीट कर दिया था।
अनिरुद्ध ने कहा-वो मेरी मां के प्रति हिंसक हो गए हैं
अनिरूद्ध के तब ट्वीट में कहा था कि “मैं अपने पिता से 6 सप्ताह से नहीं मिला हूं। मेरे पिता मेरी माता को लेकर हिंसक हो गए हैं। कर्ज ले लिया है। शराब के नशे में उन दोस्तों के कारोबार को नष्ट कर दिया है जो मेरा समर्थन कर रहे हैं। यह केवल राजनीतिक विचारधाराओं का अंतर नहीं है।” एक यूजर को जवाब देते हुए अनिरुद्ध ने लिखा है- मैंने और मेरी मां ने 30 साल मध्यमवर्गीय परिवार के मूल्यों का पालन किया। 30 साल बहुत होते हैं।
प्रतिक्रिया देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS
CO सिटी करेंगे जांच
SP देवेंद्र विश्नोई नेबताया कि अनिरुद्ध सिंह ने एक शिकायत दी है, जिसमें एक कोर टीम का जिक्र किया गया है। इस शिकायत की जांच CO सिटी सतीश वर्मा को दे दी गई है। वही पता लगाएंगे की कोर टीम में कौन-कौन शामिल है।
गहलोत-सचिन की वर्चस्व की लड़ाई में और चौड़ी हुई खाई
अनिरूद्ध के ट्वीट के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच वर्चस्व की लड़ाई ने भरतपुर के राजघराने की कलह को और गहरा कर दिया था। कभी सचिन के संकट के समय डटकर खड़े रहे विश्वेंद्र सिंह के पाला बदलने पर बेटे अनिरुद्ध ने तब एक और ट्वीट किया- ‘विश्वासघात’…आज यह नया शब्द सीखा। इससे पहले अनिरुद्ध ने कहा था कि वे सचिन पायलट के लिए अपना सर भी कटवा सकते हैं।
अपने पिता की निष्ठाओं पर भी कर चुके हैं हमला
भरतपुर राजघराने में विश्वेन्द्र सिंह एक तरफ हैं तो उनकी पत्नी दिव्या सिंह और बेटा अनिरुद्ध एक तरफ। राजघराने की इस लड़ाई में अनिरुद्ध सिंह अपने पिता की बदलती निष्ठाओं पर भी तीखा हमला कर चुके हैं।अनिरुद्ध सिंह ने तंज कसते हुए अपने ट्वीट में कहा- ‘राजेश पायलट साहब से भैरोंसिंह जी, भैरोंसिंह जी से वसुंधरा जी, वसुंधरा जी से गहलोत साहब, गहलोत साहब से पायलट साहब, पायलट साहब से गहलोत साहब’।
सम्पत्ति को लेकर चल रहा है विवाद
अनिरुद्ध सिंह और उनके पिता पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह के बीच में पैतृक सम्पत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी के चलते लंबे समय से अनिरुद्ध सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह के बीच में बातचीत भी नहीं है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 5.50 लाख की डील, ट्रैप से पहले ही SDM को भनक, रिश्वत लेने से मुकर गए, ACB ने दर्ज किया केस
- 5 किलोमीटर की दीवार टूटी, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए CGHS का दायरा बढ़ा, अब दूर पोस्टिंग वालों को भी मिलेगा बड़ा विकल्प | जानें नई शर्तें
- हिमाचल सरकार को हाईकोर्ट का साफ संदेश-अब और देरी नहीं; 30 सितंबर तक शिक्षकों-प्रिंसिपलों की भर्ती-तैनाती पूरी करो, 5 अक्टूबर को देना होगा हिसाब
- 12 साल की नौकरी में 11 तबादले! दो महीने पहले मिली पोस्टिंग भी बदली, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा पूरा रिकॉर्ड
- मुकाबले में दिखा दम, पदकों से सजा भरतपुर का ताइक्वांडो मंच | खिलाड़ियों ने दिखाया अनुशासन, आत्मविश्वास और जुझारूपन
- बयाना में नामांकन वापस, उच्चैन में कोई मुकाबले में ही नहीं आया | भरतपुर की दो पालिकाओं में अध्यक्ष तय
- न पार्षद, न चुनाव लड़ा… फिर भी बन गए सभापति, धौलपुर में 6 नामांकन वापस और गिरीश गर्ग की सीधे एंट्री
- शिक्षकों के अधिकार से लेकर जिम्मेदारी तक… दौसा के सम्मेलन में उठा सम्मान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मुद्दा
- शुभेंदु से मिलीं ममता की उम्मीदवार, फिर अचानक छोड़ी नंदीग्राम की रेस, खिसियाई ममता ने कांग्रेस के हाथ थमाया समर्थन
- 20 निर्दलीयों की जीत के बाद अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला, वैर में भाजपा की ललितेश धाकड़ और कांग्रेस की इन्दिरा सैनी आमने-सामने
