अजमेर
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त (RAS) प्रतियोगी परीक्षा 2021 (प्रारम्भिक) की एग्जाम डेट घोषित कर दी है। परीक्षा 27 व 28 अक्टूबर को होगी।
आयोग सचिव शुभम चौधरी की ओर से जारी आदेशों के अनुसार लेक्चरर (आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग ) की परीक्षा तिथि भी घोषित कर दी गई है। यह परीक्षा 11 नवम्बर से 13 नवम्बर तक आयोजित होगी। आयोग सचिव ने कहा है कि इन दोनों परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम शीघ्र घोषित किया जाएगा।
2 सितंबर तक लिए जाएंगे RAS-RTS के आवेदन आयोग ने RAS-RTS 2021-22 का विज्ञापन 20 जुलाई को जारी किया था। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू होकर 27 अगस्त तक चलनी थी, लेकिन तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए इस प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया।
प्रतिक्रिया देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS
अब आयोग ने नई तिथि घोषित कर 4 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन लेना शुरू कर दिए। आवेदन 2 सितंबर तक लिए जाएंगे। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट का सिलेक्शन प्रीलिम्स परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखें। आवेदन करने वाले कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- MPUAT की खेल स्पर्धाओं में CTAE का दबदबा, चार खेलों में जमाया पहला स्थान; RCA भी नहीं रहा पीछे
- दो से ज्यादा बच्चे हैं तो चुनाव क्यों नहीं लड़ सकते? सुप्रीम कोर्ट ने 23 साल पुराने फैसले पर उठाए सवाल, बड़ी बेंच को सौंपा मामला
- पीएफ की कार्रवाई से बचाने के नाम पर मांगे 2 लाख, एक लाख लेते ही एसीबी के हत्थे चढ़ा EPFO अधिकारी
- राजस्थान हाईकोर्ट का 2027 छुट्टियों का कैलेंडर जारी, गर्मियों में 28 दिन बंद रहेंगी अदालतें; इन 3 शनिवार को भी करना होगा काम
- अब देश में नहीं बिकेगा ‘कच्चा-पक्का’ माल, दवा कंपनियों पर सरकार का शिकंजा, उठाया जाने वाला है ये बड़ा कदम
- राजस्थान के 639 कॉलेजों में से चुने गए सिर्फ 10, भरतपुर के इस कॉलेज ने कैसे बनाई टॉप-10 में जगह? जानिए बड़ी उपलब्धियों की पूरी कहानी
- जनजातीय गौरव दिवस पर छात्राओं ने पोस्टर और कहानियों से उकेरी जनजातीय संस्कृति, प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह
- राजस्थान में न्यायिक महकमे में बड़ा फेरबदल, 20 जजों को नई जिम्मेदारी, जानिए किसे कहां मिली कमान
- भरतपुर के इस युवा बल्लेबाज ने मारी बड़ी बाजी, BCCI की अंडर-16 टीम में चयन; एक और खिलाड़ी को मिला मौका
- भरतपुर व्यापार महासंघ का बड़ा फैसला: किन्नर समाज के साथ हुई बैठक, स्वेच्छा से दी जाएगी दीपावली की बधाई; बेस्ट सजावट पर मिलेगा इनाम
