जयपुर का ‘डेथ पॉइंट’ बना 200 फीट बाईपास: ट्रेलर ने बाइक टैक्सी को रौंदा, 19 साल की भारती की मौके पर ही मौत

जयपुर अजमेर रोड 200 फीट बाईपास पर दर्दनाक हादसा। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक टैक्सी को रौंदा, दौसा की 19 वर्षीय भारती की मौत। 24 घंटे में दूसरा बड़ा हादसा।

जयपुर। जयपुर के अजमेर रोड स्थित 200 फीट बाईपास के पास बुधवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। एक बेकाबू और तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑनलाइन बाइक टैक्सी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दिल दहला देने वाले हादसे में बाइक के पीछे बैठी 19 साल की युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

एसएमएस मेडिकल कॉलेज में शोक: देश के जाने-माने फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. एन.एल. डिसानिया ने की खुदकुशी

मृतक लड़की की पहचान दौसा के गीजगढ़ निवासी भारती सैनी (19) के रूप में हुई है, जो जयपुर के ही एक वेयरहाउस में काम करती थी। बुधवार दोपहर करीब 3:45 बजे भारती ने भांकरोटा जाने के लिए एक ऑनलाइन बाइक टैक्सी बुक की थी। बाइक चालक नवदीप उसे लेकर जैसे ही हीरापुरा बाईपास के पास पहुंचा, वहां चल रहे सड़क निर्माण कार्य की वजह से भारी जाम लगा था। रास्ता निकालने के लिए नवदीप ने जैसे ही अपनी बाइक को दाईं तरफ मोड़ा, पीछे से काल बनकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

यूपी में विजिलेंस का महा-छापा: रिटायर्ड ARTO के घर से निकला सोने-चांदी का पहाड़, दीवारों में छिपाकर रखा था करोड़ों का कैश! 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी और हीरे देख अधिकारियों की फटी रह गईं आंखें

24 घंटे में दूसरा बड़ा हादसा: एक दिन पहले ही उजड़ा था पूरा परिवार, लोगों में भारी गुस्सा

टक्कर इतनी भीषण थी कि भारती सड़क के बीचोबीच गिर गई और ट्रेलर का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। भारती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चालक नवदीप बाईं ओर गिरने के कारण गंभीर चोटों के बावजूद बच गया। घटना के बाद आरोपी ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

इस कट पर हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। ठीक एक दिन पहले भी इसी जगह पर एक और भीषण हादसा हुआ था, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। लगातार हो रहे इन हादसों से स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है।

अंतरिक्ष में भारत की बड़ी छलांग: वैज्ञानिकों ने खोजी ऐसी तकनीक, जिससे कभी फेल नहीं होगा मोबाइल नेटवर्क और GPS

डेढ़ घंटे लेट पहुंची पुलिस और एंबुलेंस, राहगीर ने दिखाई इंसानियत

स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुर्घटना के तुरंत बाद सूचना देने के बावजूद पुलिस और एम्बुलेंस करीब डेढ़ घंटे की देरी से घटना स्थल पर पहुंची। इस संवेदनहीनता के बीच एक राहगीर ने इंसानियत की मिसाल पेश की और अपने कपड़े से मृतका के क्षत-विक्षत शव को ढका। बाद में पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया और शव को मोर्चरी में रखवाया।

आखिर क्यों खूनी बन रहा है यह मोड़? ट्रैफिक डीसीपी ने बताई वजह

जयपुर के डीसीपी ट्रैफिक योगेश गोयल ने इन लगातार हो रहे हादसों पर गहरा दुख जताया। उन्होंने स्वीकार किया कि यह पॉइंट तकनीकी रूप से काफी पेचीदा और खतरनाक है। यहाँ शहर का लोकल ट्रैफिक और फ्लाईओवर से उतरने वाले तेज रफ्तार वाहन एक साथ आकर आपस में मिलते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका सबसे ज्यादा रहती है।

अब क्या करेगा प्रशासन? इस जानलेवा समस्या के समाधान के लिए ट्रैफिक पुलिस, जेडीए (JDA) और एनएचएआई (NHAI) के अधिकारी गुरुवार को संयुक्त रूप से इस जगह का ग्राउंड जीरो पर जाकर निरीक्षण करेंगे। प्रशासन का दावा है कि रोड इंजीनियरिंग में जरूरी बदलाव करके इस पूरे कट को जल्द से जल्द ‘एक्सीडेंट फ्री’ बनाया जाएगा।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: ‘प्रोफेशनल लापरवाही’ के नाम पर वकीलों को ब्लैकलिस्ट नहीं कर सकते बैंक

EPFO का बड़ा बदलाव: अब PF से जुड़े काम होंगे आसान, देशभर में एक सिस्टम से मिलेगी सुविधा

4 दिन तक सबने समझा सड़क हादसा… फिर खुला ऐसा राज कि पुलिस भी रह गई दंग, मां की हत्या की मास्टरमाइंड निकली बेटी | भरतपुर से 7 लाख में शूटर बुलाकर कार से कुचलवाया

लेंस पहनकर सो गए? सुबह उठते ही हो सकती है जिंदगी की सबसे बड़ी गलती | डॉक्टर बोले- 5 मिनट की जल्दबाजी आंखों की रोशनी तक छीन सकती है

क्या हाई BP बदल सकता है आपका स्वभाव? | नई स्टडी का दावा- दिल ही नहीं, दिमाग और पर्सनैलिटी पर भी पड़ सकता है असर

मुसीबत में हैं तो याद रखें सिर्फ 5 अंक… 14490 | महिलाओं के लिए 24 घंटे खुली रहेगी मदद की लाइन, शिकायत से काउंसलिंग तक मिलेगी सहायता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *