भरतपुर में ताजियों के जुलूस के दौरान अहले इस्लाम शाही कब्रिस्तान कमेटी और मुस्लिम समाज ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष इन्द्रजीत भारद्वाज का साफा, चांदी का मुकुट और 51 किलो की माला पहनाकर सम्मान किया। समारोह में समाजसेवियों का भी अभिनंदन हुआ।
भरतपुर। भरतपुर शहर में अहले इस्लाम शाही कब्रिस्तान कमेटी एवं शहर के मुस्लिम समाज की ओर से जलक्षण मंदिर चौक पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष इन्द्रजीत भारद्वाज का साफा बांधकर, चांदी का मुकुट पहनाकर तथा 51 किलो की माला पहनाकर सार्वजनिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवा और जनहित के कार्यों में योगदान देने वाले अन्य लोगों का भी सम्मान किया गया।
कमेटी के अध्यक्ष हाजी गुल्लू खां की मौजूदगी में सचिव अयूब खां, उपाध्यक्ष हाजी अकबर कुरैशी, जहीर उस्मानी, चांद खां, क़मरअलीम खां, अमीन खां, फजल मोहम्मद, हबीब खां, अलीमुद्दीन, साबिर खां, छोटे खां, कपिल खां, कल्लन पठान, सहनाज खां, अब्दुल कादिर, संजय खां, ताज मोहम्मद सहित अनेक लोगों ने सम्मान समारोह की रस्म पूरी की।
इस मौके पर कच्चा परकोटा नियमन संघर्ष समिति के संयोजक जगराम धाकड़, श्रीराम चंदेला, यदुनाथ दारापुरिया, सतपाल सरदार, मिश्रीलाल केन, मानसिंह सागर, कालीचरण, ओमप्रकाश मिश्रा, लक्ष्मण फौजदार, अमर सिंह, दीपक, सुमित तोमर, विष्णु शर्मा, लोकेश और शम्भू सिंह का भी गरीबों की सहायता करने के लिए माला और साफा पहनाकर सम्मान किया गया।
समारोह में मुस्लिम समाज के हजारों लोग मौजूद रहे। इस दौरान साबिर खां ने कहा कि इन्द्रजीत भारद्वाज लंबे समय से गरीब और मजदूर वर्ग की मदद करते रहे हैं। उन्होंने कच्चे टांडे के पट्टे दिलाने और मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान की जमीन बचाने जैसे मुद्दों पर संघर्ष करते हुए समाज की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज भविष्य में भी उनके साथ खड़ा रहेगा।
अपने सम्मान पर इन्द्रजीत भारद्वाज ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी समाजों के गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्षरत रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में कमेटी अध्यक्ष हाजी गुल्लू खां ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रेस नोट के अनुसार इस अवसर पर हाजी गुल्लू खां का भी कच्चा परकोटा की ओर से साफा बांधकर स्वागत किया गया।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
