बाइसवीं पुण्यतिथि पर होगी वैचारिक गोष्ठी | ‘श्रेष्ठ भारत के निर्माण में हमारी भूमिका’ विषय पर जुटेंगे प्रबुद्धजन

भरतपुर में सीताराम भट्टे वालों की 22वीं पुण्यतिथि पर 30 जून को ‘श्रेष्ठ भारत के निर्माण में हमारी भूमिका’ विषय पर वैचारिक गोष्ठी आयोजित होगी। कार्यक्रम में डॉ. अरुण चतुर्वेदी मुख्य अतिथि, बाबू लाल जी मुख्य वक्ता होंगे तथा मेधावी छात्रों का सम्मान भी किया जाएगा।

भरतपुर। सीताराम भट्टे वालों की 22वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 30 जून (मंगलवार) शाम 7 बजे एक वैचारिक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का विषय ‘श्रेष्ठ भारत के निर्माण में हमारी भूमिका’ रखा गया है। आयोजन के दौरान मेधावी छात्रों का सम्मान भी किया जाएगा।

RBI का नया ‘रिफंड फॉर्मूला’ लागू | ऑनलाइन फ्रॉड में डूबे पैसे अब रिजर्व बैंक लौटाएगा? जानिए कब, कैसे और कितना लौटेंगे

गोष्ठी के मुख्य अतिथि राजस्थान राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी होंगे। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक बाबू लाल  मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघ चालक महेंद्र सिंह जी मग्गो करेंगे।

यह कार्यक्रम असीम कृपा मैरिज होम, बासन गेट, भरतपुर में आयोजित होगा। आयोजकों ने अपने इष्ट मित्रों, परिवारजनों एवं शहरवासियों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता निभाने का आग्रह किया है।

अब Paytm, Google Pay, PhonePe की दौड़ खत्म | एक ही स्क्रीन पर दिखेंगे सारे AutoPay, मिस हुआ तो फाइन से भी बचेंगे

आयोजन की व्यवस्थाओं में रवि कुमार सिंघल (संयोजक), योगेश गुप्ता ‘पत्रकार’ (सह-संयोजक) तथा योगेश सराफ (सह-संयोजक) की प्रमुख भूमिका रहेगी। कार्यक्रम का आयोजन श्री सीताराम भट्टे वाले स्मृति आयोजन समिति, भरतपुर द्वारा किया जा रहा है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

RBI का नया ‘रिफंड फॉर्मूला’ लागू | ऑनलाइन फ्रॉड में डूबे पैसे अब रिजर्व बैंक लौटाएगा? जानिए कब, कैसे और कितना लौटेंगे

इंजन में चींटियां, बीमा रद्द और गन्ने का रस? | Ethanol पर वायरल दावों की सरकार ने खोली परत-दर-परत पोल

अब Paytm, Google Pay, PhonePe की दौड़ खत्म | एक ही स्क्रीन पर दिखेंगे सारे AutoPay, मिस हुआ तो फाइन से भी बचेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *