श्री महेश नवमी के तीसरे दिन भरतपुर में माहेश्वरी समाज ने गौशाला में 51 क्विंटल हरा चारा, 21 किलो गुड़ समर्पित किया। गौसेवा, तुलादान और गव्य उत्पादों की जानकारी भी दी गई।
भरतपुर। पांच दिवसीय माहेश्वरी वंशोत्पत्ति दिवस ‘श्री महेश नवमी’ के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में तीसरे दिन माहेश्वरी समाज, भरतपुर के तत्वावधान में गौसेवा एवं धार्मिक आयोजनों का आयोजन किया गया। समाज के 31 सदस्यों ने गौशाला पहुंचकर 21 किलो गुड़, 51 क्विंटल हरा चारा तथा 11 क्विंटल सूखा चारा (भूसा) गौ प्रसादी के रूप में समर्पित किया।
जिलाध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी ने बताया कि समाज का उद्देश्य केवल पर्व मनाना ही नहीं, बल्कि सेवा और संस्कारों की परंपरा को आगे बढ़ाना भी है। कार्यक्रम के दौरान गौशाला के श्री मुरली मनोहर मालपानी एवं उज्ज्वल ठाकुर ने उपस्थित समाज बंधुओं को गौशाला के इतिहास, संचालन व्यवस्था और विभिन्न सेवा गतिविधियों की जानकारी दी।
इस अवसर पर समाजजनों ने श्री सुरभि गौ माता सहित हजारों गौवंश की परिक्रमा की तथा संपूर्ण ब्रजमंडल से लाई गई पवित्र रज के दर्शन एवं स्पर्श कर श्रद्धापूर्वक प्रणाम किया। श्री मुरली मनोहर मालपानी ने बताया कि गौशाला की सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर लगभग 400 सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखी जाती है, जबकि करीब 500 सेवक गौसेवा में दिन-रात समर्पित हैं। उन्होंने गौशाला में तैयार होने वाले विभिन्न गव्य उत्पादों की भी जानकारी दी, जिसके बाद कई समाजजनों ने वेदलक्षणा गाय का घी एवं औषधीय उत्पाद भी खरीदे।
गौशाला की ओर से सभी श्रद्धालुओं को गौमाता की छाछ एवं खीर की प्रसादी ग्रहण कराई गई। इस दौरान कई श्रद्धालुओं ने तुलादान भी किया। कार्यक्रम में श्री मुरली मनोहर मालपानी ने वरिष्ठजनों का पटका पहनाकर सम्मान किया। समाज के सदस्यों ने गौशाला की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर इसकी सराहना की और गौसेवा के इस कार्य को प्रेरणादायक बताया। वर्तमान में गौशाला में लगभग 10 हजार गौवंश की सेवा की जा रही है।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी, महामंत्री मुकेश कुमार, लक्ष्मी नारायण, दीपक, कृष्ण कुमार, योगेश, फूलचंद, राजकिशोर, संजय, लोकेश, राघव, हीरालाल, बृजेश, टीना, रचना, सुषमा, मनीषा, प्रीती, केशव, गुंजन, शैलेश, अंशिका, पुष्पलता, सुमन, मोहिनी, रेखा, ऊषा, आरती एवं वर्षा माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। अंत में सभी ने गौमाता को प्रणाम कर आयोजन को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
SBI में 1500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती: 8 जुलाई तक करें आवेदन, 21.97 लाख तक मिलेगा सालाना पैकेज
अब खुद समझदार बनेगा आपका AC | जयपुर में शुरू हुआ ऐसा सिस्टम, जो बिना बंद किए घटाएगा बिजली का बिल
