राजस्थान की इन यूनिवर्सिटीज को मिले नए कुलगुरु | लंबे मंथन के बाद इन नामों पर लगी मुहर

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने प्रो. कैलाश डागा को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर और प्रो. मदन सिंह राठौड को महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय भरतपुर का कुलगुरु नियुक्त किया।

जयपुर 

राजस्थान की यूनिवर्सिटी राजनीति और अकादमिक गलियारों में पिछले कई दिनों से जिस नाम को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा थी, आखिरकार उस पर बुधवार को राजभवन ने मुहर लगा दी। राज्यपाल एवं कुलाधिपति Haribhau Bagde ने आदेश जारी कर प्रो. कैलाश डागा को Mohanlal Sukhadia University का नया कुलगुरु नियुक्त किया है। वहीं प्रो. मदन सिंह राठौड को Maharaja Surajmal Brij University का कुलगुरु बनाया गया है।

सुनो ना, मुझे कुछ कहना है…

इन नियुक्तियों को लेकर अकादमिक जगत में लंबे समय से हलचल थी। खास तौर पर मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलगुरु पद के लिए कई बड़े नाम दौड़ में बताए जा रहे थे। लेकिन आखिर में सर्च कमेटी ने प्रो. कैलाश डागा के अनुभव, प्रशासनिक पकड़ और कार्यशैली को सबसे मजबूत मानते हुए उनके नाम की सिफारिश की। राजभवन ने राज्य सरकार के परामर्श के बाद इस पर अंतिम मुहर लगा दी।

सूत्रों के मुताबिक चयन प्रक्रिया के दौरान शैक्षणिक अनुभव के साथ विश्वविद्यालय प्रशासन संभालने की क्षमता को सबसे अहम माना गया। यही वजह रही कि कई चर्चित नामों के बीच प्रो. डागा बाजी मार गए।

राजभवन की ओर से जारी आदेश के अनुसार दोनों कुलगुरुओं की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से तीन वर्ष अथवा 70 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक, जो भी पहले हो, उसके लिए प्रभावी रहेगी।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

शुभेंदु अधिकारी के इस कदम से भड़क गया बांग्लादेश

NEET पर देशभर में हड़कंप | 22 लाख छात्रों की परीक्षा रद्द, पेपर लीक के तार करोड़ों के खेल से जुड़े, CBI जांच के आदेश

‘मां मर गई… रहम कर लो साहब’ | डेथ क्लेम पास करने के बदले 7.5 लाख मांगने वाला बाबू ACB के जाल में फंसा

आखिर खत्म हुआ इंतजार | RPSC ने जारी की SI भर्ती 2021 री-एग्जाम डेट, नए अभ्यर्थियों की एंट्री बंद

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें