पंचकूला
हरियाणा के पंचकूला स्थित इंदिरा कालोनी में दो गुटों में हुई लड़ाई झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पार्टी पर तलवारों और पत्थरों से हमला कर दिया गया। इस हमले में चौकी इंचार्ज समेत 6 पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें पंचकूला के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया।
मामला बढ़ता देख भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। मामले में पुलिस ने ड्रोन की मदद से साहिल, विक्की, सत्यवान समेत छह महिलाओं को राउंडअप कर पूछताछ कर रही है। अभी तक पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी नहीं डाली है।
जानकारी अनुसार इंदिरा कालोनी में दो गुटों में लड़ाई-झगड़ा की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों गुटों के लोगों को समझाने की कोशिश कर रही थी कि इतने में किसी ने पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों को शांति से बात सुनने को कहा। लेकिन कुछ महिलाओं व युवकों ने पुलिसकर्मियों पर तलवारों और पत्थरों से हमला कर दिया।
इस हमले में सेक्टर-16 चौकी इंचार्ज सुशील कुमार के चेहरे पर भी चाकू लगा। जबकि सेक्टर-14 एसएचओ राजीव मिंगलानी भी ईंट लगने से घायल हो गए। मामले में कुल 6 पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए। घटना में पुलिस की पीसीआर की गाड़ी समेत वहां पार्क की गई एक्टिवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
- राजस्थान की इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट डायरेक्टरी-2026 का भव्य विमोचन, सचिवालय में दिखा बड़ा औद्योगिक संदेश | मुख्य सचिव ने बताया ‘राज्य की वैश्विक पहचान का दस्तावेज’
- CBSE में भूचाल, चेयरमैन-सेक्रेटरी हटाए गए, OSM सिस्टम पर बवाल के बीच साइबर अटैक से हिला पोर्टल | संसद की स्थायी समिति में बोर्ड की जमकर क्लास
- भरतपुर में माहेश्वरी महिला संगठन की नई टीम का गठन | प्रीती मोहता को मिली कमान, महिलाओं ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी
- खेत का बंटवारा कराने की कीमत 1 लाख | 50 हजार जेब में डालते ही पटवारी पर टूट पड़ी ACB, रंगे हाथों गिरफ्तारी
- लाउडस्पीकर लेकर घर के बाहर पहुंचे लोग, बोले- ‘4 जून आ रही है…’ | बंगाल में ‘कटमनी’ लौटाने को मजबूर हुए TMC नेता!
- गोदाम में बिछी खून की चादर, गला रेतकर खत्म कर दिया भाजपा नेता को | रात तक इंतजार करती रही फैमिली, सुबह मिली लाश
