दौसा में आंगनबाड़ी कर्मियों का प्रदर्शन | मृत सहायिका के परिवार को नौकरी-आर्थिक मदद की मांग, ‘दूसरे विभागों का काम नहीं करेंगे’

दौसा में आंगनबाड़ी कर्मियों ने प्रदर्शन कर मृत सहायिका के परिवार को नौकरी और आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई। मानदेय, भवन किराया और अतिरिक्त काम को लेकर भी जताई नाराजगी।

दौसा। गुरुवार को आंगनबाड़ी कर्मियों का गुस्सा खुलकर सामने आया। अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के नेतृत्व में सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्मिकों ने जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

SMS अस्पताल में मरीजों का सैलाब, सिस्टम हांफ गया | लंबी कतारें देख सरकार हरकत में, अब शाम को भी चलेगी OPD

मथुरा में डकैती का खौफनाक अंत | राजस्थान के भरतपुर-अलवर के दो कुख्यात बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, टैंटीगांव कांड का हुआ खुलासा

महासंघ के जिलाध्यक्ष एनआर बालोत, जिला प्रवक्ता अशोक भागोती और आंगनबाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष रेखा शर्मा के नेतृत्व में कार्मिकों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर अरविंद शर्मा तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में सिकराय ब्लॉक के गढ़ी केंद्र पर कार्यरत दिवंगत आंगनबाड़ी सहायिका संतोष देवी शर्मा के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।

जिला मंत्री संतोष शर्मा और सचिव मंजू गुप्ता ने आरोप लगाया कि विभागीय कर्मचारियों से लगातार दूसरे विभागों के कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उड़ान योजना के तहत 15 से 45 वर्ष की महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन वितरण का कार्य समाज कल्याण विभाग का है, लेकिन यह जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कर्मियों पर डाली जा रही है।

भोर के अंधेरे में ACB का धावा | 960 करोड़ के जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व मंत्री महेश जोशी गिरफ्तार

कार्मिकों ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले 10 महीनों से भवन किराया नहीं मिला है और मानदेय भी समय पर जारी नहीं हो रहा। जो भुगतान हो रहा है, वह भी दो किश्तों में दिया जा रहा है। इसके अलावा एफआरएस प्रक्रिया में तकनीकी और प्रशासनिक परेशानियां आ रही हैं, जिससे कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारी कर्मियों ने साफ शब्दों में कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग के अलावा अन्य विभागों के कार्य उनसे नहीं करवाए जाएं। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्मिक मौजूद रहीं और उन्होंने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

बचपन में डायबिटीज पर ‘नेशनल एक्शन प्लान’: हर बच्चे की स्क्रीनिंग, फ्री इलाज का वादा | 4T फॉर्मूला से होगी जल्दी पहचान, देशभर में लागू होगा नया सिस्टम

अब टोल पर नहीं लगेगा ब्रेक: देश का पहला ‘बिना बैरियर’ सिस्टम लॉन्च | गाड़ी दौड़ेगी, पैसा अपने आप कटेगा

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।