भुसावर (Bhusawar) में अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। हवन, महाआरती, दीपदान और धार्मिक कार्यक्रमों में विप्र समाज की भागीदारी होगी।
लंबे इंतजार के बाद RAS-2024 परिणाम घोषित | राजस्थान को मिले 1096 नए अफसर, यहां देखें टॉप 20 की लिस्ट
भुसावर (विष्णु कुमार )
अक्षय तृतीया (19 अप्रैल, रविवार) इस बार भुसावर कस्बे और आसपास के उपखंड क्षेत्र में सिर्फ पर्व नहीं, बल्कि आस्था और एकता के भव्य उत्सव के रूप में मनाई जाएगी। इस दिन भगवान परशुराम जी का प्राकट्य दिवस पूरे श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
कस्बे में विप्र समाज और सनातन धर्मप्रेमियों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन को लेकर यह संदेश स्पष्ट है कि सभी समाजबंधु सपरिवार शामिल होकर धार्मिक कार्यक्रमों की शोभा बढ़ाएं और सामाजिक एकता का संदेश दें।
Parshuram Seva Samiti Bhusawar के सदस्य महेश चंद जती ने जानकारी दी कि मुख्य आयोजन कस्बे के बस स्टैंड के पास हिन्डौन रोड स्थित बिजली घर के पास पार वाले हनुमानजी मंदिर परिसर में बने भगवान परशुराम जी मंदिर प्रांगण में होगा।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे भगवान परशुराम जी की प्रतिमा के अभिषेक से होगी। इसके बाद विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक हवन-यज्ञ, फूल बंगला झांकी और 108 दीपों के साथ महाआरती का आयोजन किया जाएगा। अंत में प्रसादी वितरण कर कार्यक्रम का समापन होगा।
100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
इसके साथ ही बरपाड़ा कॉलोनी स्थित ब्राह्मण समाज धर्मशाला में भी विशेष आयोजन होगा, जहां सुबह हवन-यज्ञ और शस्त्र पूजन किया जाएगा। वहीं शाम 7:15 बजे दीपदान महोत्सव और महाआरती के साथ जन्मोत्सव का समापन होगा।
पूरे क्षेत्र में तैयारियां अंतिम चरण में हैं और विप्र समाज में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह और एकजुटता का माहौल देखा जा रहा है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
