भुसावर (Bhusawar) में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में रामायण पाठ, 56 भोग, सुंदरकांड और फूल बंगला झांकी के साथ भगतराज हनुमान मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
भुसावर (विष्णु कुमार)
भुसावर और आसपास के क्षेत्र में गुरुवार, 2 अप्रैल को हस्त नक्षत्र और ध्रुव योग के शुभ संयोग में श्रीराम भक्त हनुमानजी का जन्मोत्सव श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही हनुमान भक्त मंदिरों की ओर उमड़ पड़े और पूरे क्षेत्र में भगवान के जयकारों की गूंज सुनाई देती रही।
सनसनी पर लगाम; सरकार ने रोकी टीवी चैनलों की टीआरपी | 4 हफ्ते तक नहीं आएगी रेटिंग रिपोर्ट
कस्बे सहित उपखंड क्षेत्र के विभिन्न हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं ने रामायण पाठ, सुंदरकांड पाठ, हवन-यज्ञ, 56 भोग और फूल बंगला झांकी जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए। भक्तों ने भगवान हनुमान को सिंदूर और पोशाक का चोला चढ़ाकर विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसरों को दुल्हन की तरह सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
भुसावर कस्बे और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे। सनातन धर्मप्रेमियों ने भगवान के जयकारों के साथ सुख-शांति, समृद्धि और क्षेत्र में खुशहाली की कामना की तथा विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की।
इसी कड़ी में कस्बे की वर्षों पुरानी परंपरा को निभाते हुए भगतराज वाले हनुमानजी मंदिर से आकर्षक झांकियों और बैण्ड-बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आगे बढ़ी, जहां श्रद्धालुओं ने झांकियों के दर्शन कर पुष्पवर्षा की, आरती उतारी और जलपान की व्यवस्था कर भगवान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही। आरपीएस प्रशिक्षु भूपेन्द्र सिंह मांडिया पुलिस जाप्ते के साथ पूरे समय मौजूद रहे और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखते हुए व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
डॉलर पर RBI का ‘सर्जिकल वार’ | बैंकों को अतिरिक्त डॉलर बेचने होंगे, रुपये में दिख सकती
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
