भरतपुर (Bharatpur) जिले के भुसावर (Bhusawar) स्थित कोठी वाले हनुमानजी मंदिर में 26 मार्च को रामनवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। शोभायात्रा, झांकियां, संकीर्तन और महाआरती का आयोजन होगा।
भुसावर (विष्णु कुमार)
ऐतिहासिक कस्बे भुसावर के हिंडौन सड़क मार्ग स्थित जन-जन की आस्था के केंद्र कोठी वाले हनुमानजी मंदिर परिसर में आगामी 26 मार्च गुरुवार को श्रीराम जन्मोत्सव रामनवमी महोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। भक्त मंडल के संयुक्त तत्वावधान और कोठी वाले हनुमानजी की कृपा से आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और सनातन धर्म प्रेमियों में उत्साह दिखाई दे रहा है।
मंदिर परिसर में दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर श्रद्धालु अपनी-अपनी जिम्मेदारियों में जुट गए हैं और आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी चल रही है।
मंदिर के पुजारी Rohit Sharma (डब्बू जती) ने बताया कि कस्बे के प्रमुख मंदिरों में शामिल इस प्राचीन मंदिर में हर वर्ष की तरह इस बार भी रामनवमी महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सुबह 9 बजे विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना के साथ श्रद्धालु यज्ञ में आहुतियां देंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
दोपहर 3 बजे महिला श्रद्धालुओं द्वारा हरिनाम संकीर्तन किया जाएगा, जिसमें ढोलक, झांझ और मजीरे की थाप पर भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान की स्तुति करते हुए श्रद्धालु नृत्य कर अपनी भक्ति प्रकट करेंगे।
इसके बाद सायं 4 बजे भगवान श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बैण्ड-बाजों के साथ लगभग एक दर्जन सजीव और आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी और अंत में मंदिर परिसर में महाआरती और प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
रामनवमी महोत्सव को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालु भगवान से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और क्षेत्र में खुशहाली की कामना करेंगे तथा भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लेंगे।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
कैब में डर लगे तो दबाइए SOS | जयपुर पुलिस से जुड़ी ओला कैब, बटन दबते ही लोकेशन के साथ पहुंचेगी पुलिस
एटीएम से मिलेंगे अब छुट्टे पैसे | ₹10, ₹20 और ₹50 के नोट निकालने की नई सुविधा शुरू
समंदर की गहराई से आपकी रसोई तक | ऐसे चलती है पेट्रोल-डीजल और गैस की दुनिया
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
