बरेली
उत्तर प्रदेश के बरेली शहर की पहचान अब और व्यापक होने जा रही है। बरेली अब देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और सिलिकॉन सिटी बेंगलुरु से सीधे जुड़ने जा रहा है। 12 अगस्त बरेली से इन दोनों शहरों के लिए हवाई यात्राएं शुरू की जा रही हैं। निजी क्षेत्र की इंडिगो एयरलाइन बरेली एयरपोर्ट से 180 सीट की एयरबस से उड़ान देने जा रही है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों को इसका फायदा मिलेगा।
उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड दोनों को मिलेगा इसका फायदा, तीन घंटों में तय होगा बरेली से मुंबई का सफर
मुंबई के लिए 12 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे नान स्टॉप उड़ान जबकि बेंगलुरू के लिए 14 अगस्त की दोपहर 12.30 बजे उड़ान बरेली एयरपोर्ट से मिलेगी। इस सुविधा के शुरू होने से 35 से 40 घंटे में तय होने वाला सफर अब चंद घंटों में पूरा होगा। यदि मुंबई की बात करें तो ट्रेन की तुलना में हवाई यात्रा का यह सफर करीब 29 घंटे के बजाए मात्र तीन घंटे का रह जाएगा।
फ्लाइटों का यह रहेगा शिड्यूल
बरेली से शुरू होने जा रही फ्लाइटों का टाइम टेबल AAI (Airport Authority of India) की ओर से जारी कर दिया गया है। AAI का ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के मुताबिक मुंबई-बरेली-मुंबई सेक्टर का संचालन मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को होगा जबकि बेंगलुरु-बरेली-बेंगलुरु सेक्टर की हवाई सेवाओं का संचालन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को होगा। एयरपोर्ट पर 45 मिनट पहले बोर्डिंग कराना होगा।
फ्लाइट शेड्यूल
- 12 अगस्त को Indigoकी फ्लाइट नंबर 0828 मुंबई से सुबह 09:25 बजे उड़ान भरकर बरेली एयरपोर्ट पर सुबह 11:30 बजे पहुंचेगी
- वापसी में बरेली एयरपोर्ट से फ्लाइट नंबर 5304 दोपहर में 12:30 बजे उड़ान भरकर 2:40 बजे मुंबई पहुंचेगी
- 14 अगस्त को बेंगलुरु से फ्लाइट नंबर 6521 सुबह 8:40 बजे उड़ान भरकर 11:30 बजे बरेली पहुंचेगी
- वापसी में फ्लाइट नंबर 6522 बरेली एयरपोर्ट से दोपहर 12:30 बजे उड़कर दोपहर बाद 3:20 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी
बेस फेयर
- बरेली से मुंबई – 5319 रुपए
- मुंबई से बरेली – 5113 रुपए
- बरेली से बेंगलुरू – 6789 रुपए
- बेंगलुरू से बरेली – 6858 रुपए
सीटों की बुकिंग के लिए अतिरिक्त चार्ज
- पहली पंक्ति की सीट – 1000 रुपए
- दूसरी, तीसरी, चौथी पंक्ति – 450 रुपए
- पांचवीं, छह, सातवीं पंक्ति – 350 रुपए
- आठवीं, नौंवी, दसवीं पंक्ति – 250 रुपए
- ग्यारहवीं, बाहरवीं के साथ बॉटम सीट – 150 रुपए
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के इन जिलों को होगा फायदा
बरेली एयरपोर्ट से शुरू होने जा रही इन फ्लाइटों का फायदा यूपी के रूहेलखंड के सात जिलों समेत पड़ेसी राज्य उत्तराखंड को भी होगा। रूहेलखंड के सात जिलों में बरेली समेत, शाहजहांपुर, पीलीभीत, रामपुर, बदायूं, मुरादाबाद और बिजनौर शामिल हैं जिन्हें इस फ्लाइट सेवा का फायदा मिल सकेगा।
इसी तरह पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के जिलों को भी इन फ्लाइटों का लाभ मिल सकेगा। बरेली के पास ही टूरिस्ट हिल स्टेशन नैनीताल है। लेकिन नैनीताल में एयरपोर्ट न होने से बरेली एयरपोर्ट ही सबसे पास का एयरपोर्ट होगा जिससे यहां यात्रियों की आवक बनी रहने की उम्मीद भी है।
नैनीताल के अलावा हलद्वानी, रामपुर जैसे शहरों को भी बरेली एयरपोर्ट का फायदा मिल सकेगा। हालांकि नैनीताल के पास पंतनगर एयरपोर्ट भी है लेकिन वहां से केवल चार्टर्ड प्लेन्स ही उड़ानें भरती हैं।रेगुलर फ्लाइटों के लिए बरेली ही सबसे पास है। नैनीताल से बरेली सड़क के रास्ते आसानी से आया जा सकता है।
8 मार्च को ही शुरू हो चुका है बरेली एयरपोर्ट
बरेली एयरपोर्ट को 8 मार्च को ही शुरू किया गया था। जहां से दिल्ली के लिए फ्लाइटें थीं, लेकिन कोरोना के चलते इनका संचालन प्रभावित हो गया था। लेकिन अब हालात सामान्य हो रहे हैं और नई फ्लाइट रूटों के संचालन से कनेक्टिविटी बहुत बढ़ जाएगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- हिमाचल में HPAS अधिकारियों की नई तैनाती से प्रशासन में हलचल, किसी को मिली बड़ी जिम्मेदारी तो किसी को पोस्टिंग का इंतजार
- Himachal News: नेपाली मजदूरों को घास कटवाने ले जा रहे थे मां-बेटे, रास्ते में काल बनकर आई कार; 5 की मौत
- संदलपोशी के साथ हुआ 43वें उर्स का समापन, दरगाह पर उमड़ा जायरीनों का सैलाब; अमन-चैन की मांगी दुआ
- PNB महाघोटाला: 35 करोड़ से बढ़कर 200 करोड़ पार, पूरा स्टाफ सस्पेंड, CBI की एंट्री से मचा हड़कंप; लॉकर से गहने भी गायब
- राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के DA – Bonus पर बड़ा फैसला, 3% बढ़ोतरी के साथ आया ऐसा आदेश; एरियर को लेकर जानें क्या हुआ?
- मजदूरों के बैंक खाते, दुबई का नेटवर्क और 24 करोड़ का खेल, जयपुर में पकड़ा गया साइबर फ्रॉड का मास्टरमाइंड, ऐसे सफेद करता था ठगी की कमाई
- राजस्थान में निवेश के लिए अब प्रवासी राजस्थानियों पर नजर, CM भजनलाल शर्मा ने चैंबर को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, नवंबर में होगा खास संवाद
- राजस्थान के विश्वविद्यालयों में अब बदलेगा पढ़ाई का पूरा पैटर्न, जिससे छात्रों के लिए खुल सकते हैं नए अवसर
- भरतपुर के इन 48 खिलाड़ियों के बीच होगी जगह बनाने की जंग, चार टीमों में बंटेगा मुकाबला; जानिए किसे मिली कप्तानी
