JNU में आधी रात देश के शीर्ष नेतृत्व पर हमला | PM मोदी–अमित शाह के खिलाफ ‘कब्र खुदेगी’ के नारे, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भड़का कैंपस | देखें Video

सुप्रीम कोर्ट (SupremeCourt) द्वारा उमर खालिद (Umar Khalid)और शरजील इमाम (Sharjeel Imam) की जमानत याचिका खारिज होने के बाद JNU में आधी रात PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ ‘कब्र खुदेगी’ के नारे लगे, जिससे विवाद गहरा गया।

नई दिल्ली 

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) सोमवार रात खुली चुनौती और उकसावे का अखाड़ा बन गया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम की जमानत याचिकाएं खारिज किए जाने के कुछ ही घंटों बाद, JNU कैंपस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ खुलेआम आपत्तिजनक नारेबाजी की गई।

5 जनवरी की रात साबरमती हॉस्टल के बाहर JNUSU के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र इकट्ठा हुए। शुरुआत में इसे अदालत के फैसले के विरोध के रूप में पेश किया गया, लेकिन हालात तब तेजी से बिगड़ गए जब नारे सीधे देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों को निशाना बनाने लगे।

‘मोदी–शाह तेरी कब्र खुदेगी’ — नारे सुनते ही मची खलबली

प्रदर्शन के दौरान भीड़ से ‘मोदी–शाह तेरी कब्र खुदेगी’ और ‘अंबानी–अडानी राज की कब्र खुदेगी, JNU की धरती पर’ जैसे नारे गूंजे, जिससे माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया।

इन नारों के कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में JNUSU के संयुक्त सचिव दानिश और सचिव सुनील की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। रात के अंधेरे में हुई इस नारेबाजी ने कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गंभीर आरोप, फिर भी खुला समर्थन

जिन आरोपियों के समर्थन में यह विरोध प्रदर्शन किया गया, उन पर लगे आरोप सामान्य नहीं हैं।

  • शरजील इमाम पर देशद्रोह का मुकदमा चल रहा है, जिन पर ‘चिकन नेक कॉरिडोर’ को काटकर नॉर्थ-ईस्ट को अलग करने जैसे बयान देने का आरोप है।
  • उमर खालिद पर 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों की साजिश रचने का गंभीर मामला दर्ज है।

इसके बावजूद छात्रों का एक वर्ग इसे ‘लोकतांत्रिक आवाज़ों का दमन’ बता रहा है, जबकि कानून से जुड़े जानकारों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने सबूतों की गंभीरता को देखते हुए ही राहत से इनकार किया है।

राजनीतिक तापमान चरम पर

इस घटना के बाद सियासी हलकों में उबाल साफ दिखाई दे रहा है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने JNU में हुई नारेबाजी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि—

“JNU टुकड़े-टुकड़े गैंग का अड्डा बन चुका है। उमर खालिद और शरजील इमाम जैसे लोगों का समर्थन करने वाले देशविरोधी सोच रखते हैं। यह 21वीं सदी का नरेंद्र मोदी का भारत है।”

उनका यह बयान सीधे तौर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद JNU में हुए इस प्रदर्शन की ओर इशारा करता है।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

5400 करोड़ के पीसीआई घोटाले की आहट बिहार तक | चेयरमैन डॉ. मोंटू पटेल पर फर्जी फार्मेसी कॉलेजों को मान्यता देने के आरोप, CBI जांच की मांग तेज

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।