दुबई
दुबई (Dubai) की सुनहरी शाम राजस्थान (Rajasthan) के नाम रही, जब राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी (Dr. Arun Chaturvedi) को भव्य समारोह में ‘राजस्थान रत्न अवार्ड-2025’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाजसेवा, लोककल्याण और राजस्थान के समग्र विकास के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
स्वदेशी ‘Mappls’ ने दी Google Maps को चुनौती | मंत्री अश्विनी वैश्णव बोले– ‘Good features… Must Try’
यह आयोजन राजस्थान बिज़नेस एंड प्रोफेशनल ग्रुप (RBPG) दुबई और राजस्थान फाउंडेशन दुबई चैप्टर (Rajasthan Foundation Dubai Chapter) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ‘दिवाली उत्सव 2025’ के दौरान हुआ, जहां 1200 से अधिक प्रवासी राजस्थानी एक ही मंच पर जुटे और जयकारों से सभागार गूंज उठा।
कार्यक्रम में डॉ. चतुर्वेदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए बताया गया कि उनके मार्गदर्शन में राजस्थान राज्य वित्त आयोग ने पंचायतों और नगरीय निकायों को सशक्त बनाने, वित्तीय संसाधनों के न्यायसंगत वितरण और स्थानीय शासन में पारदर्शिता लाने के लिए कई अभिनव कदम उठाए हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिल रही है।
कार्यक्रम में भारत के कॉन्सुल जनरल सतीश शिवन, आरबीपीजी अध्यक्ष हरिकिशन रांकावत, चेयरमैन लालाराम, बोर्ड डायरेक्टर डॉ. केसर कोठारी, उपाध्यक्ष डॉ. रोमित पुरोहित सहित प्रवासी समुदाय के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
इसी मंच पर दुबई में पिछले 75 वर्षों से प्रवासी राजस्थानी समाजसेवा में सक्रिय श्री वासु श्रॉफ और बीएनडब्ल्यू डेवलपर्स के सीए अंकुर अग्रवाल को ‘प्रवासी सम्मान अवार्ड-2025’ से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सांस्कृतिक आकर्षण रहा प्रसिद्ध संगीतकार शारिब-तोशी की लाइव प्रस्तुति, जिसने समारोह को राजस्थान की लोकधुनों और बॉलीवुड के तरानों से जीवंत कर दिया।
राजस्थान फाउंडेशन के अध्यक्ष अमरा राम जांगिड़ ने कहा —
“डॉ. अरुण चतुर्वेदी जैसे नेताओं ने राजस्थान को नई दिशा दी है। यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि हर उस प्रवासी राजस्थानी का है जो अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ है।”
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
लोन पास करवाने के नाम पर रिश्वत | बैंक मैनेजर दलाल संग ₹45,000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया
स्वदेशी ‘Mappls’ ने दी Google Maps को चुनौती | मंत्री अश्विनी वैश्णव बोले– ‘Good features… Must Try’
कुल्हाड़ी से चीर डाला सगा भाई | शराब पार्टी में खूनी संघर्ष, छोटे भाई की मौके पर मौत
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
