भरतपुर
भरतपुर जिला ताइक्वांडो संघ के निर्देशन में आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो सब-जूनियर, कैडेट एवं जूनियर छात्र-छात्रा प्रतियोगिता में सुभाष नगर स्थित स्प्रिंग माउंट स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।
मुख्य निर्णायक के रूप में प्रतियोगिता की बागडोर भरतपुर जिला ताइक्वांडो संघ अध्यक्ष पवन पाराशर, टाईगर क्लब अध्यक्ष प्रतिभा शर्मा, नेशनल रेफरी इंजीनियर पीयूष जयशंकर टाईगर, संघ सचिव दीप्ति शर्मा, और स्कूल निर्देशक एवं संयोजक संध्या गुप्ता के हाथों में रही। मंच पर रानी सिंह, प्रधानाध्यापिका दीपिका गुप्ता, नेशनल चैंपियन नेहा शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, लवली माहौर, विशाल, दीक्षा सिंह और चारू शर्मा सहित अन्य अतिथि भी मौजूद रहे।
संघ सचिव दीप्ति शर्मा ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रमुख विजेताओं में सोनल, अवंतिका चौधरी, आख्या राजपूत, साक्ष मंगल, आस्था, अहाना, कनिष्क, मुदित पूनिया, दिविजा, लावण्या, देवांशी, गार्गी, प्रिया, कनक, प्रियांशु, कृत्विक, मुदित, योग्यता, मुस्कान अग्रवाल, पीहू, जानवी, यशस्वी, योगेश, रितु, वीर, समीर और विराज सिंह फौजदार शामिल रहे।
स्कूल निदेशक संध्या गुप्ता ने बताया कि जयशंकर टाईगर शिक्षण संस्थान की नेशनल यूनिवर्सिटी चैंपियन लवली माहौर द्वारा स्कूल में नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा— “खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए, हारने वाला कभी हारा नहीं, बस सीख रहा होता है।”
वहीं, निर्देशक रानी सिंह ने कहा कि “बेटियों में आत्मविश्वास जगाने की जरूरत है, मातृशक्ति मजबूत होगी तो आने वाली पीढ़ियां हर क्षेत्र में भरतपुर का नाम रोशन करेंगी।”
संघ अध्यक्ष पवन पाराशर ने बताया कि प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भरतपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
अंत में निर्णायकों और अतिथियों ने संध्या गुप्ता व रानी सिंह को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
