भरतपुर
लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर (Lions Club Bharatpur Kohinoor) की बीओडी बैठक में आगामी सेवा सप्ताह (4 से 12 अक्टूबर 2025) को लेकर विस्तृत कार्यक्रम तय किए गए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्लब अध्यक्ष प्रो. डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि यह सेवा सप्ताह सभी लायन साथियों के लिए आत्मिक संतोष और समाजसेवा का सुनहरा अवसर है। उन्होंने जोर देकर कहा – “तन, मन और धन से सेवा करना ही जीवन को सार्थक और सफल बनाता है।”
रिश्वत के जाल में फंसा थानाधिकारी | फुलेरा में एसीबी ने SHO और दलाल को 50 हज़ार लेते दबोचा
सेवा सप्ताह में होंगे विविध कार्यक्रम
इस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सेवा सप्ताह के दौरान क्लब द्वारा अनेक सामाजिक और स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रम होंगे, जिनमें प्रमुख हैं—
भावनात्मक, मानसिक और सामाजिक कल्याण पर जागरूकता अभियान
कैंसर एवं मधुमेह जागरूकता कार्यक्रम
पशु एवं पक्षी सेवा दिवस
योग और ध्यान से तनाव व चिंता से मुक्ति
“एक साथ हम” थीम पर पीस पोस्टर प्रतियोगिता
जरूरतमंदों के लिए अन्नपूर्णा भोजन वितरण
विशेष सक्षम व्यक्तियों की सहायता अभियान
संयोजकों की नियुक्ति
सेवा सप्ताह के सफल आयोजन के लिए अलग-अलग कार्यक्रमों के संयोजक बनाए गए हैं। इनमें पीएमजेएफ लायन प्रेमपाल सिंह, एमजेएफ लायन प्रवीण फौजदार, लायन डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, लायन रूपेंद्र चौधरी, लायन संजय खंडेलवाल, लायन अशोक तांबी, लायन अजय मंघा, लायन प्रमोद खंडेलवाल, लायन रामवीर डागुर, लायन के.पी. सिंह, लायन प्रमोद सिंह, लायन राजकुमार फौजदार, लायन डॉ. मगन प्रसाद, लायन जीतेश पटेल, लायन दीपक गोयल, लायन ज्ञान सिंह और लायन अनिल अरोड़ा शामिल हैं।
मुख्य संयोजक एवं संस्थापक अध्यक्ष लायन रमेश चंद सिंघल ने कहा कि सेवा ही जीवन की सच्ची सफलता है और प्रत्येक लायन को इसे अपना ध्येय बनाना चाहिए।
दीपावली पर होगा ‘दीपोत्सव-2025’
बैठक में यह भी तय हुआ कि सेवा सप्ताह के बाद इस माह के अंत में दीपावली मिलन समारोह ‘दीपोत्सव-2025’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रमों की छटा देखने को मिलेगी।
इस अवसर पर लायन कमल कपूर, लायन मोहन मंगलानी, लायन प्रमोद शर्मा, लायन कोमल सिंह सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
रिश्वत के जाल में फंसा थानाधिकारी | फुलेरा में एसीबी ने SHO और दलाल को 50 हज़ार लेते दबोचा
‘सबकी मां मरती है, नाटक मत करो’ | इस सरकारी बैंक के जोनल हेड पर बर्बर तानाशाही के आरोप, मेल वायरल
कैबिनेट से निकला दिवाली धमाका | कर्मचारियों की सैलरी में सीधा इजाफा, इतना बढ़ गया DA
अस्थियों संग टूट गया पूरा कुनबा | हरिद्वार जा रहे परिवार की कार ट्रक में घुसी, 6 की मौके पर मौत
RRB Railway JE Recruitment 2025: रेलवे में 2570 पदों पर बंपर भर्ती, 31 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
