लखनऊ
उत्तर प्रदेश में तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। योगी सरकार ने रविवार को पहले 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए, जिसके बाद 8 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं
आईएएस अफसरों के तबादले इस प्रकार हैं:
- भवानी सिंह खंगारौत, जो वेंटिंग में थे, को राजस्व विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।
- राकेश कुमार सिंह द्वितीय, मुख्यमंत्री के सचिव रहे, को यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बनाया गया है।
- आलोक कुमार तृतीय को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव पुनर्गठन समन्वय, भाषा, राष्ट्रीय एकीकरण और सामान्य प्रशासन विभाग एवं निदेशक, हिंदी संस्थान का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- डॉ. हीरा लाल को राष्ट्रीय एकीकरण विभाग का सचिव बनाया गया है।
- ईशा प्रिया, विशेष सचिव पर्यटन विभाग, को प्रबंध निदेशक यूपी राज्य पर्यटन विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- सान्या छाबड़ा, जो अब तक यूपी पर्यटन विकास निगम की प्रबंध निदेशक थीं, को हरदोई जिले की मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) नियुक्त किया गया है।
- योगेश कुमार, विशेष सचिव गृह विभाग, को प्रभारी आयुक्त और निबंधन सहकारी समितियां की जिम्मेदारी दी गई है।
- अनामिका सिंह, सचिव महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, को मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूपी क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट अथॉरिटी और वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का सचिव बनाया गया है।
आईपीएस अधिकारियों के तबादले…
- सबी शिरडकर, जो अब तक लखनऊ जोन के एडीजी थे, उनको डीजी पद पर प्रमोट कर पुलिस प्रोन्नति और भर्ती बोर्ड, लखनऊ का नया महानिदेशक बनाया गया है।
- सुजीत पांडेय को पीएसी मुख्यालय से स्थानांतरित कर लखनऊ जोन का नया एडीजी नियुक्त किया गया है।
- आरके स्वर्णकार को पीएसी सीतापुर से स्थानांतरित कर पीएसी मुख्यालय लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
- रोहित सिंह सजवान को सहारनपुर एसएसपी पद से हटाकर डीजीपी मुख्यालय, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक (समबद्ध) के रूप में भेजा गया है।
आशीष तिवारी, जो अब तक एसआईडी लखनऊ में एसपी थे, उन्हें सहारनपुर का नया एसएसपी बनाया गया है।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
गोविंद देवजी मंदिर में अब खाटू श्याम जैसे दर्शन | भीड़ में बैठना-रुकना बंद, अब चलते-चलते होंगे दर्शन
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
