बैंक में घूसखोरी का भंडाफोड़: सीबीआई ने बैंक मैनेजर को रंगे हाथों पकड़ा

सीतामढ़ी 

बिहार (Bihar) के सीतामढ़ी (Sitamarhi) जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंडियन बैंक (Indian Bank) की बथनाहा (Bathnaha) शाखा के मैनेजर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। घूसखोरी की इस सनसनीखेज घटना से पूरे जिले में हड़कंप मच गया।

39 साल बाद आया इंसाफ! जब केस दर्ज हुआ, तब जज थे सिर्फ 2 साल के | बैंक फ्रॉड के केस में 78साल की उम्र में मिली सजा

रुपयों के लिए तगादा, फिर सीबीआई की सख्ती
गिरफ्तार बैंक मैनेजर विशाल कुमार पर आरोप है कि उन्होंने ऋण स्वीकृत करने के एवज में 30,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। बथनाहा प्रखंड भाजपा मंडल अध्यक्ष (दक्षिणी) बिकाऊ महतो से तीन लाख रुपये के ऋण पर रिश्वत की मांग की गई थी। महतो ने पहले 10,000 रुपये दे दिए, लेकिन जब मैनेजर ने बार-बार बाकी 20,000 रुपये के लिए दबाव डाला, तो उन्होंने तंग आकर इसकी शिकायत सीबीआई से कर दी।

रेलवे में प्रमोशन घोटाला: कई बड़े अफसरों सहित 26 रेलकर्मी गिरफ्तार, 1.17 करोड़ रुपये किए जब्त | सीबीआई की बड़ी कार्रवाई

सीबीआई ने बिछाया जाल, बैंक में ही धराया मैनेजर
महतो से मिली शिकायत पर सीबीआई ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। घूस के पैसे देने के लिए महतो को सीबीआई द्वारा मुहैया कराए गए 10,000 रुपये दिए गए। जैसे ही मैनेजर ने ये पैसे स्वीकार किए, वैसे ही सीबीआई की टीम ने बैंक में ही उसे धर दबोचा। इस दौरान डाक विभाग के कर्मी राजकरण को भी गवाह के रूप में शामिल किया गया।

बैंक से सीधे प्रधान डाकघर, फिर गिरफ्तारी
गिरफ्तारी के बाद सीबीआई टीम ने औपचारिक कागजी कार्रवाई के लिए बैंक मैनेजर को प्रधान डाकघर ले गई। वहां सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद घूसखोर मैनेजर को अपने साथ लेकर रवाना हो गई। इस पूरी कार्रवाई की भनक न मीडिया को लगी और न ही बैंक के अन्य कर्मचारियों को। जब तक लोग कुछ समझ पाते, सीबीआई की टीम जिले से निकल चुकी थी। बैंक मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई उससे पूछताछ कर रही है। इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

39 साल बाद आया इंसाफ! जब केस दर्ज हुआ, तब जज थे सिर्फ 2 साल के | बैंक फ्रॉड के केस में 78साल की उम्र में मिली सजा

रेलवे में प्रमोशन घोटाला: कई बड़े अफसरों सहित 26 रेलकर्मी गिरफ्तार, 1.17 करोड़ रुपये किए जब्त | सीबीआई की बड़ी कार्रवाई

बैंक के भीतर चल रहा था सट्टा बाजार, ग्राहकों के पैसों पर लग रहे थे IPL के दांव | जाने कैसे हो रहा था घोटाला

हिमाचल में शिक्षकों को बड़ा झटका: अनुबंध अवधि के वित्तीय लाभ नहीं मिलेंगे, आदेश वापस

बैंक कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) में केंद्र सरकार ने अब इतना बढ़ा दिया नियोक्ता का योगदान

जहां सास बनी ममता की छांव, वहीं बहू का ससुराल बना प्रेम का गांव | परिवारों को जोड़ने और टूटते रिश्तों को संवारने की RSS की अनूठी  कोशिश

इस जज ने अपनी ही पत्नी को 12 साल तक कानूनी जाल में फंसाए रखा, 35 बार सुनवाई टलवाई, 47 तारीखें लगीं | हाईकोर्ट ने की जमकर खिंचाई और फिर दिया ये कड़क आदेश

Judgment: कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दिया ये ऐतिहासिक फैसला फैसला | अब नहीं चल सकेगी सरकार की मनमानी, जानें हाईकोर्ट ने क्या जारी किए दिशा निर्देश

हाई कोर्ट में सिविल जज के पदों पर भर्ती का जारी हुआ नोटिफिकेशन, इतने पदों पर होगी भर्ती

घरों से लुप्त होते रसोईघर…

सरकारी कर्मचारियों को मिल सकते हैं 5 प्रमोशन! 8वें वेतन आयोग से नई उम्मीदें

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें