नई दिल्ली
मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने आईएलएंडएफएस सेक्योरिटीज सर्विसेज लिमिटेड (ISSL), अलॉयड फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (AFSPL) और तीन दूसरे लोगों पर 32 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना, इन तीन कंपनियों की म्यूचुअल फंड इकाइयों के कथित धोखाधड़ी के साथ किए गए ट्रांसफर के सिलसिले में लगाया गया है। इसके अलावा पूंजी बाजार नियामक ने उनके खिलाफ कई निर्देश भी जारी किए। आपको बता दें कि बाजार नियामक सेबी समय समय पर बाजार से जुड़ें उत्पादों में पार्दर्शिता लाने और निवेशकों के हित में कई बड़े फैसले लेती है।
सेबी (The Securities and Exchange Board of India) ने 2 जुलाई को आईएसएसएल, एएफएसपीएल (AFSPL) और उसके तीन निदेशकों के खिलाफ दो अलग-अलग आदेश जारी किए। नियामक ने 20 फरवरी, 2017 से 8 फरवरी, 2019 के बीच मामले की डीटेल जांच करने के बाद ऐसा किया। आईएसएसएल मामले में मंजूरी देने वाला सदस्य है जबकि आईएफएसपीएल डिपॉजिटरी प्रतिभागी है।
सेबी के आदेश के मुताबिक एएफएसपीएल पर तीन करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उसके प्रबंध निदेशक अवनीश कुमार मिश्रा पर तीन करोड़ रुपए, उसके दो डायरेक्टर्स- हिमांशु अरोड़ा पर 14 लाख रुपए और जितेंद्र तिवारी पर सात लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
2 साल तक नहीं बना सकेंगे नया ग्राहक
सेबी ने आईएसएसएल पर 26 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाते और कुछ निर्देश जारी करते हुए कहा कि उसका आदेश सुप्रीम कोर्ट की तरफ से जारी किसी भी आदेश के अधीन होगा। सेबी ने साथ ही आईएसएसएल पर दो साल के लिए कोई नया ग्राहक हासिल करने पर रोक लगा दी है। यह कुछ शर्तों के अधीन होगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- तीन नगर पालिकाओं में अध्यक्ष की तस्वीर साफ, कहीं मुकाबला नहीं तो कहीं निर्दलीय से भाजपा तक का सफर | भरतपुर में तीन चेयरमैन पर BJP की मुहर
- घरों के पीछे दिखा तेंदुआ, अगले दिन फिर आबादी में छलांग लगाकर खेत में घुसा | दौसा में लगातार दूसरे दिन दहशत
- ₹15 हजार वाली सीमा अब पुरानी; PF के दायरे में आएंगे ज्यादा कर्मचारी, कैबिनेट के फैसले से बदलेगा EPFO का गणित | 51 लाख नए कर्मचारियों को कवरेज का अनुमान
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर छात्राओं ने कैनवास पर उकेरे सामाजिक सरोकार | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता
- शैक्षिक मुद्दों पर दौसा में दो दिन होगा मंथन; नवाचार से लेकर समस्याओं तक पर होगी चर्चा | 18 सितंबर से जुटेंगे शिक्षक
- 25 वार्डों का गणित बदला, अब अध्यक्ष की कुर्सी पर नजर; वैर में चार महिलाओं ने ठोकी दावेदारी | 18 सितंबर को साफ होगी तस्वीर
- नौकरी और कारोबार के साथ अब रिटायरमेंट की तैयारी पर जोर; MSME जगत को NPS का रास्ता समझाया | जयपुर में RCCI-PFRDA की विशेष कार्यशाला
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
