प्रेरणा
डॉ. विनीता राठौड़
मौसम की तरह बदलना मेरी फितरत नहीं
डर-डर कर जीना मेरी आदत नहीं
कोमल हूँ मैं पर कमजोर नहीं
और किसी से कमतर नहीं
अवसाद के दलदल में मैं धंसती नहीं
आजाद परिन्दों की मानिद
भरती हूँ परवाज़ नित नई
हर मौसम हर बयार से अप्रभावित
परिणाम पाती हूँ सदैव अपेक्षित
जीवन पथपर आते हैं मोड़ अनेक
साथ में लाते हैं रोड़े अनेक
यही रोड़े जीवन जीने की कला में
निपुण मुझे बनाते हैं
देकर प्रेरणा अथक परिश्रम की
जीवन की राहें सुगम बनाते हैं
आभार प्रकट करती हूँ
हर मोड़ और रोड़े का नित नित
बाधाओं से अविचलित
आगे बढ़ने को करते ये प्रेरित
भरकर ताकत मेरे प्रयासों के पंखों में
वेगपूर्ण उड़ान भरना मुझे सिखाते हैं
हारी हुई हर बाज़ी को पलट के
जीतना मुझे सिखाते हैं।
(लेखिका राजकीय महाविद्यालय, नाथद्वारा, राजसमन्द में प्राणीशास्त्र की सह आचार्य हैं)
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जयपुर की बैंक लूट में भरतपुर की युवती का बड़ा कनेक्शन, बॉयफ्रेंड तक पहुंची बैंक की अंदरूनी जानकारी | 41.70 लाख की लूट में कमरे से मिले 26.80 लाख
- योजनाओं की जानकारी से लेकर युवा नेतृत्व तक… एनएसएस के तीसरे दिन छात्राओं को मिला जागरूकता और जिम्मेदारी का संदेश | महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और सुरक्षा पर हुई चर्चा
- तीन नगर पालिकाओं में अध्यक्ष की तस्वीर साफ, कहीं मुकाबला नहीं तो कहीं निर्दलीय से भाजपा तक का सफर | भरतपुर में तीन चेयरमैन पर BJP की मुहर
- घरों के पीछे दिखा तेंदुआ, अगले दिन फिर आबादी में छलांग लगाकर खेत में घुसा | दौसा में लगातार दूसरे दिन दहशत
- ₹15 हजार वाली सीमा अब पुरानी; PF के दायरे में आएंगे ज्यादा कर्मचारी, कैबिनेट के फैसले से बदलेगा EPFO का गणित | 51 लाख नए कर्मचारियों को कवरेज का अनुमान
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर छात्राओं ने कैनवास पर उकेरे सामाजिक सरोकार | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता
- शैक्षिक मुद्दों पर दौसा में दो दिन होगा मंथन; नवाचार से लेकर समस्याओं तक पर होगी चर्चा | 18 सितंबर से जुटेंगे शिक्षक
- 25 वार्डों का गणित बदला, अब अध्यक्ष की कुर्सी पर नजर; वैर में चार महिलाओं ने ठोकी दावेदारी | 18 सितंबर को साफ होगी तस्वीर
- नौकरी और कारोबार के साथ अब रिटायरमेंट की तैयारी पर जोर; MSME जगत को NPS का रास्ता समझाया | जयपुर में RCCI-PFRDA की विशेष कार्यशाला
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
