नई दिल्ली
18-44 के एजग्रुप के वैक्सीनेशन को लेकर बड़ी खबर खबर आ रही है। 18-44 एज ग्रुप को बड़ी रहत देते हुए सरकार ने वैक्सीनेशन के नियमों में अब बदलाव कर दिया है। अब इस एज ग्रुप के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की जरूरत नहीं। नए नियम के मुताबिक, ये लोग वैक्सीनेशन सेंटर्स पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे और अपॉइंटमेंट ले सकेंगे। ये सुविधा फिलहाल सरकारी वैक्सीनेशन सेंटर्स पर दी जाएगी। केंद्र ने ये नोटिफिकेशन सभी राज्यों को भेजा है और उनसे ऑन-साइट यानी मौके पर ही रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू करने को कहा है। यह राज्यों पर है कि वे अपने यहां ये सुविधा शुरू करते हैं या नहीं। आपको बता दें देश में अब तक एक करोड़ से ज्यादा 18 से 44 साल के उम्र के लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। वैक्सीनेशन ड्राइव के तीसरे फेज के तहत एक मई से इस एजग्रुप के लोगों का टीकाकरण शुरू किया गया था।
इसलिए किया ये फैसला
दरअसल, कई राज्यों से वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक किए जाने के बाद भी लोग वैक्सीनेशन सेंटर नहीं पहुंच रहे थे। ऐसे में वैक्सीन वेस्टेज के मामले बढ़ रहे थे। इन रिपोर्ट्स के आधार पर ही केंद्र ने यह फैसला लिया है। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
दफ्तरों में भी लगवा सकेंगे वैक्सीन
इससे पहले केंद्र सरकार ने शनिवार को वैक्सीनेशन पर एक कदम और बढ़ाते हुए निजी और सरकारी ऑफिसों में इसकी मंजूरी दी थी। इसके मुताबिक, सरकारी और निजी ऑफिस में इम्प्लाॅई के साथ उसके परिवार वालों को भी टीका लग सकेगा। ज्यादा से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन हो सके, इसके लिए कंपनियां अस्पतालों के जरिए सीधे निर्माता से वैक्सीन खरीद सकेंगी।
ये भी पढ़ें
- PNB में FD तोड़कर डकार गए करोड़ों, खाते में बचे सिर्फ 16 रुपये; मैनेजर समेत 5 सस्पेंड | 35 करोड़ के गबन की आशंका
- 10 लाख के बिल का भुगतान अटका, कमीशन के खेल में फंसा JEN, ACB ने 70 हजार लेते दबोचा
- दौसा में सूफी हकीमुद्दीन शाह के उर्स में उमड़ी भीड़, कव्वाली और लंगर के बीच आज होगी कुल की रस्म
- बड़ी राहत, राजस्थान के कर्मचारियों के लिए आई खुशखबरी, प्रमोशन में देरी करने वाले अधिकारियों पर अब कसेगा शिकंजा?
- कॉलेज में प्रवेश के बाद छात्राओं को किन बातों की जानकारी होना जरूरी? रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में हुआ अभिविन्यास कार्यक्रम
- केंद्रीय कर्मचारियों की मौज; सैलरी में बंपर उछाल, खाते में आएंगे इतने हजार अतिरिक्त रुपये? | DA में इजाफा के बाद समझिए पूरा हिसाब
- कॉलेज के गेट से 500 मीटर तक अब नहीं चलेगा नशे का खेल, राजस्थान में कॉलेजों को लेकर आया ये सख्त फरमान
- रिटायरमेंट के बाद विभागीय जांच चल रही है तो भी नहीं रुकेगी पेंशन? राजस्थान हाईकोर्ट के इस फैसले में कर्मचारियों के लिए क्या है खास
- राजस्थान के 19 RAS अधिकारियों को जिलों में मिली नई जिम्मेदारी, इन जिलों में करेंगे फील्ड ट्रेनिंग
- दौसा में सूफी हकीमुद्दीन शाह के उर्स का आगाज, चादरपोशी के साथ मांगी देश में खुशहाली की दुआ
