Good News: PTI के 5126 पदों पर होगी भर्ती, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

बीकानेर 

राजस्थान सरकार ने प्रदेश के  स्कूलों में PTI के 5126 पदों पर भर्ती की स्वीकृति दे दी है। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। स्कूलों में पहली बार इतने PTI की भर्ती होने जाने जा रही है।

स्कूलों में पहली बार पीटीआई के साढ़े पांच हजार से ज्यादा पदों पर एक साथ नियुक्ति होने वाली है। डॉ. कल्ला ने बताया कि सरकारी स्कूल्स में ग्रेड थर्ड व ग्रेड सेकेंड के पीटीआई की भर्ती होगी। इसमें ग्रेड थर्ड के 5 हजार 126 पदों पर भर्ती होगी जबकि ग्रेड सेकंड के 461 पदों पर भर्ती होनी है। वित्त विभाग ने इन पदों पर नियुक्ति के लिए स्वीकृति जारी कर दी है।

राज्य सरकार ने  विभाग को  नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। बीकानेर से शिक्षा निदेशालय भर्ती के लिए प्रस्ताव तैयार करेगा। भर्ती  कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से होगी। विभाग अब जिलों से ये जानकारी इकट्ठा करने जा रहा है कि किस जिले में कितने पीटीआई की नियुक्ति होनी है। इसके बाद निदेशालय प्रस्ताव बनाकर शिक्षा सचिव को भेजेगा।

क्या होगी योग्यता
ग्रेड थर्ड के लिए B.P.Ed. (बेचलर इन फिजिकल एज्यूकेशन) और D.P.Ed. (डिप्लोमा इन फिजिकल एज्युकेशन) योग्यताधारी आवेदन कर सकते हैं, जबकि 461 ग्रेड सेकेंड के पदों पर सिर्फ B.P.Ed. ही आवेदन कर सकेंगे।

DIPR: जनसम्पर्क सेवा के कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादले, यहां देखें किसको कहां लगाया

पंजाब एंड सिंध बैंक का 1234 करोड़ रुपए हड़प गई कम्पनी, फ्रॉड घोषित

EPFO: बढ़ सकती है EPF के लिए सैलरी लिमिट, कमेटी ने सरकार को भेजा ये प्रस्ताव