SBI PO Recruitment 2021
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) बनने के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ी खुश खबरी है। बैंक ने इस पद के लिए बम्पर भर्तियां निकाली हैं। बैंक ने 2056 प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों पर भर्ती निकाली है। इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in, https://bank.sbi/careers, https://www.sbi.co.in/career पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर, 2021 है।
शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। ग्रेजुएशन अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। उन्हें 31 दिसंबर 2021 तक ग्रेजुएशन कम्पलीट करना होगा। इसके अलावा चार्टर्ड अकाउंटेंट या कॉस्ट अकाउंटेंट्स भी पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
आयु सीमा
पदों के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवार का जन्म 2 अप्रेल,1991 से पहले और 1 अप्रेल 2000 के बाद का नहीं होना चाहिए। एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 वर्ष और ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।
तीन चरणों में होगा उम्मीदवारों का चयन
उपरोक्त पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स, मेन्स, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू के आधार जाएगा। सबसे पहले प्रीलिम्स होगा, जिसमें प्रदर्शन के आधार पर मेन्स के लिए उपस्थित होना होगा। इसमें सफल उम्मीदवारों को तीसरे चरण के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवार हिन्दी और अंग्रेजी भाषा में परीक्षा दे सकते हैं।
कब होगी परीक्षा
SBI द्वारा जारी अधिसूचना अनुसार प्रीलिम्स परीक्षा नवंबर/दिसंबर 2021 में आयोजित सकती है। जिसके बाद मेन्स परीक्षा दिसंबर 2021 में प्रस्तावित है। इंटरव्यू राउंड फरवरी 2022 में आयोजित किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की घोषणा मार्च 2022 में की जाएगी।
शुल्क
परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन फीस सामान्य वर्ग के लोगों के लिए 750 रुपए होगी। आरक्षित वर्ग के लोगों के लिए आवेदन फीस नहीं लिया जा रहा है।
सामान्य श्रेणी का उम्मीदवार अधिकतम 4 बार परीक्षा में उपस्थित हो सकता है। जबकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार पीओ परीक्षा में अधिकतम 7 बार शामिल हो सकते हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे
- भरतपुर में रूह कंपा देने वाला हादसा, ट्रेलर ने व्यापारी को 100 मीटर तक घसीटा; सड़क पर बिखर गए शरीर के चीथड़े
- PNB की करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ के नकली नोटों के खेल में अब तक चार गिरफ्तार, NIA की नजर रुड़की पर; क्या है नई कड़ी? | राजस्थान से भी कनेक्शन
- अक्टूबर में खुलेगा पेंशन एरियर का रास्ता, किसे कितना मिलेगा? CM सुक्खू के ऐलान से सामने आया पूरा हिसाब | कर्मचारियों को भी राहत के संकेत
- वैर में 20 निर्दलीयों के बीच BJP ने मारी बाजी, ललितेश धाकड़ बनीं अध्यक्ष; कांग्रेस को सिर्फ 2 वोट
- उदयपुर में BJP का बोर्ड, पारस सिंघवी बने मेयर; 55 वोट के साथ दर्ज की जीत | कांग्रेस को 25 वोट
- भरतपुर नगर निगम: चुनाव में वोट नहीं पड़ा, आज शपथ लेकर मेयर की कुर्सी संभाली अनुराधा सिंह ने; अब 65 वार्डों की जिम्मेदारी
