उदयपुर
प्रदेश के कृषि महाविद्यालयों, उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, मात्स्यकी महाविद्यालय, गृह विज्ञान महाविद्यालय एवं डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के स्नातक, स्नातकोत्तर एवं विद्यावाचस्पति पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु राज्य स्तरीय जेट/प्री.पी.जी. एवं पी.एच.डी. प्रवेश परीक्षा 8 अगस्त 2021 रविवार को होगी। यह परीक्षा सत्र 2021-22 में प्रवेश हेतु श्रीकर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर, (जयपुर) द्वारा आयोजित की जा रही है ।
शहर समन्वयक डाॅ. दिलीप सिंह, अधिष्ठाता राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर ने बताया कि यह प्रवेश परीक्षा उदयपुर शहर के 14 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जा रही है, जिसमें स्नातक परीक्षा हेतु 3036 एवं स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा हेतु 737 परीक्षार्थी प्रातः 11.00 बजे से दोपहर बाद 01.00 बजे तक परीक्षा मे भाग लेंगे। इन केन्द्रों पर परीक्षा व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से निष्पादित करने हेतु विश्वविद्यालय प्रतिनिधि एवं विश्वविद्यालय निरीक्षक उपलब्ध रहेंगे।
उड़न दस्तों का गठन
प्रो. एन.एस. राठौड़, कुलपति, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर ने बताया कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो व योग्य अभ्यर्थी सुचारू रूप से परीक्षा दे सकें इसके लिए सामान्य एवं विशिष्ठ अधिकार प्राप्त उड़न दस्तों का गठन किया गया है । परीक्षा के दौरान सभी केन्द्रों पर विडियोग्राफी भी करवाई जाएगी।
समन्वयक डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उदयपुर शहर के सभी 14 परीक्षा केन्द्रों के पर्य वेक्षकों एवं केंद्राधिक्षकों की ब्रीफिंग बैठक भी हुई जिसमें पूर्ण निष्पक्षता, नियम और सावधानी से परीक्षा संपन्न करवाने के निर्देश दिए गए l
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- अब छुट्टी ‘मांगनी’ नहीं, हक बन गई | 6 महीने में पेड लीव, हर साल कैश और ‘रिजेक्टेड’ छुट्टियां भी नहीं होंगी बेकार
- हाईकोर्ट का सख्त वार | डिस्कॉम CMD आरती डोगरा पर ACB जांच के आदेश, 3 महीने में रिपोर्ट तलब
- सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत | महंगाई भत्ता बढ़ा, लाखों को मिलेगा फायदा
- रैकेट की चमक, भरतपुर का नाम रोशन | टेबल टेनिस दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान, अकादमी में उत्सव सा माहौल
- आपत्तिजनक वीडियो विवाद में बड़ा एक्शन | हाई कोर्ट ने जज को किया सस्पेंड, ट्रांसफर भी तय
- मौसम में बड़ा बदलाव तय | अल-नीनो की दस्तक से भारत के मानसून पर संकट
- कलशों से सजेगा भुसावर, भक्ति में डूबा कस्बा | मंगल यात्रा की गूंज, शिखरों पर होगा दिव्य कलशारोहण
- ढाई लाख दिलाने के नाम पर मांगे 35 हजार | समाज कल्याण विभाग के 2 कर्मचारी समेत दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
- जयपुर में गर्मी से बचाने के लिए बदला स्कूल टाइम | अब इतने बजे तक ही लगेंगी कक्षाएं
- यादवेंद्र मोहन शर्मा को ‘इमर्जिंग पीआर अवॉर्ड’ से नवाज़ा
