वैर विधायक बहादुर सिंह कोली ने उठाई अवैध टोल बूथ हटाने की मांग, विधानसभा में रखा मुद्दा

भुसावर (बृजेन्द्र व्यास )

वैर (Wair) विधानसभा क्षेत्र से भाजपा (BJP) विधायक बहादुर सिंह कोली (Bahadur Singh Koli) ने राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Vidhan Sabha) में अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने स्टेट मेगा हाईवे 45 (State Mega Highway 45) पर छोंकरवाड़ा कलां से भुसावर (Bhusawar)के मध्य अतरामपुरा गांव में स्थित अवैध टोल बूथ को हटाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

बैंक कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) में केंद्र सरकार ने अब इतना बढ़ा दिया नियोक्ता का योगदान

विधायक कोली ने बताया कि वैर विधानसभा क्षेत्र में मात्र 20 किलोमीटर के दायरे में तीन टोल बूथों का संचालन किया जा रहा है, जिनमें से तीन किलोमीटर क्षेत्र नेशनल हाईवे 21 (National Highway 21)के अंतर्गत भी आता है। इतनी कम दूरी में तीन टोल बूथों का होना नियमों के विरुद्ध है। इस कारण स्थानीय लोगों को अपने व्यापार व अन्य कार्यों के लिए बार-बार टोल टैक्स देना पड़ता है, जिससे वे आर्थिक और समय की हानि झेल रहे हैं।

हिमाचल में शिक्षकों को बड़ा झटका: अनुबंध अवधि के वित्तीय लाभ नहीं मिलेंगे, आदेश वापस

उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से अनुरोध किया कि छौंकरवाड़ा कलां से भुसावर के मध्य स्थित अतरामपुरा के अवैध टोल बूथ को हटाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए। कोली ने कहा कि इन टोल बूथों के कारण प्रतिदिन सैकड़ों मालवाहक वाहन यहां से गुजरते हैं, जिससे भारी जाम की स्थिति बनी रहती है और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

गौरतलब है कि आरएसआरडीसी एजेसी द्वारा राज्य सरकार के अधीन इन तीन टोल बूथों – अतरामपुरा, भौड़ा गांव और अलीपुर गांव – का निर्माण किया गया था, जहां से अब भी टोल वसूला जा रहा है। स्थानीय जनता में इस अव्यवस्था को लेकर आक्रोश बढ़ रहा है और वे इन टोल बूथों को हटाने की मांग कर रहे हैं।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

हिमाचल में शिक्षकों को बड़ा झटका: अनुबंध अवधि के वित्तीय लाभ नहीं मिलेंगे, आदेश वापस

बैंक कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) में केंद्र सरकार ने अब इतना बढ़ा दिया नियोक्ता का योगदान

जहां सास बनी ममता की छांव, वहीं बहू का ससुराल बना प्रेम का गांव | परिवारों को जोड़ने और टूटते रिश्तों को संवारने की RSS की अनूठी  कोशिश

इस जज ने अपनी ही पत्नी को 12 साल तक कानूनी जाल में फंसाए रखा, 35 बार सुनवाई टलवाई, 47 तारीखें लगीं | हाईकोर्ट ने की जमकर खिंचाई और फिर दिया ये कड़क आदेश

Judgment: कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दिया ये ऐतिहासिक फैसला फैसला | अब नहीं चल सकेगी सरकार की मनमानी, जानें हाईकोर्ट ने क्या जारी किए दिशा निर्देश

हाई कोर्ट में सिविल जज के पदों पर भर्ती का जारी हुआ नोटिफिकेशन, इतने पदों पर होगी भर्ती

घरों से लुप्त होते रसोईघर…

सरकारी कर्मचारियों को मिल सकते हैं 5 प्रमोशन! 8वें वेतन आयोग से नई उम्मीदें

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें