लखनऊ
कोरोना का कहर प्रतियोगी परीक्षाओं पर जमकर पड़ रहा है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश भर के बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए प्रस्तावित यूपी राज्य प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। लखनऊ विश्वविद्यालय ने इसकी घोषणा की। यह प्रवेश परीक्षा 19 मई को होने वाली थी। इसके लिए 10 मई को प्रवेश पत्र जारी किए जाने थे। इसके बाद 20-25 जून को रिजल्ट जारी किया जाना था और 12 जुलाई 2021 से काउंसलिंग शुरू कराने का प्रस्ताव था। लेकिन अब परीक्षा स्थगित होने से पूरा कैलेंडर गड़बड़ा जाने की आशंका है। उसकी ओर से जल्द ही नई तिथि की घोषणा की जाएगी। अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है।
प्रवेश परीक्षा स्थगित करने का फैसला प्रवेश समिति से जुड़े लोगों की ऑनलाइन बैठक में गया था। लखनऊ विश्वविद्यालय को यह प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी गई है। कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश में प्रस्तावित परीक्षाएं लगातार टाली जा रही हैं। राज्य विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं भी 15 मई तक टाली जा चुकी हैं।
ये भी पढ़ें
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
- दीपक भारद्वाज बने हिन्दू महासभा भरतपुर के जिलाध्यक्ष
- समर का डबल धमाका, पायल-आशु बनीं चैंपियन, भरतपुर बैडमिंटन रैंकिंग प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर
