नई दिल्ली
कोरोना के कहर ने जेईई मेन परीक्षा को भी स्थगित करवा दिया।आपको बता दें कि जेईई मेन 2021 परीक्षा 27, 28 और 30 अप्रेल को होने वाली थी। यह जानकारी खुद केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने एक ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि कोरोना की स्थिति को देखते हुए मैंने जेईई मेन 2021 (अप्रेल) परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया है। छात्रों की सुरक्षा और उनका करियर हमारी पहली प्राथमिकता है।
नई तारीखों का ऐलान एग्जाम होने से 15 दिन पहले
27, 28 और 30 अप्रेल को होने वाली जेईई मेन 2021 परीक्षा दो पालियों में आयोजित होने वाली थी। निशंक ने ट्वीट में आगे लिखा कि जेईई मेन परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान एग्जाम होने से कम से कम 15 दिन पहले किया जाएगा। कोरोना की दूसरी लहर के बीच स्टूडेंट्स और पैरेंट्स की मांग की वजह से 10 दिन पहले परीक्षा स्थगित कर दी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जेईई मेन एग्जाम को चार सेशन में आयोजित कर रही है। दो सेशन एजेंसी की ओर से पूरे किए जा चुके हैं। पहला सेशन 23-26 फरवरी 2021 के बीच आयोजित किया गया था। जबकि दूसरा सेशन 16-18 मार्च 2021 तक आयोजित किया गया था। पहले सेशन में कुल 620978 और दूसरे सेशन में 556248 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।
ये भी पढ़ें
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
