उच्चैन कन्या कॉलेज में गांधी-शास्त्री जयंती पर छात्राओं ने दिया स्वच्छता का संदेश, भाषण-कविताओं से गूंजा सभागार

राजकीय कन्या महाविद्यालय उच्चैन में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई। छात्राओं ने भाषण व देशभक्ति कविताएं प्रस्तुत कीं।

उच्चैन। राजकीय कन्या महाविद्यालय, उच्चैन में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में छात्राओं ने भाषण और देशभक्ति कविताओं के जरिए दोनों महापुरुषों के विचारों और उनके योगदान को याद किया।

जयंती कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय परिसर में श्रमदान और स्वच्छता अभियान से हुई। महाविद्यालय के स्टाफ और छात्राओं ने मिलकर कॉलेज प्रांगण की साफ-सफाई की। इसके बाद सभागार में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम के दौरान कई छात्राओं ने महात्मा गांधी के जीवन, सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर भाषण दिए। छात्राओं ने देशभक्ति कविताओं की प्रस्तुतियां देकर माहौल को राष्ट्रभक्ति से भर दिया।

‘दम घुटने से मरने के बजाय स्वाभिमान की मौत बेहतर’… विश्वेंद्र सिंह छोड़ सकते हैं कांग्रेस, डोटासरा पर खोला मोर्चा; RAS-REET से निकाय चुनाव तक लगाए गंभीर आरोप

प्राचार्य रीता शुक्ला ने दिया सादा जीवन का संदेश

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर रीता शुक्ला ने छात्राओं को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं से ‘सादा जीवन, उच्च विचार’ को अपनाने के साथ राष्ट्र और मानव सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया।

डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने दोनों महापुरुषों के विचारों को वर्तमान जीवन में अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने छात्राओं को गांधी और शास्त्री के साहित्य का गहन अध्ययन करने तथा उनके विचारों से प्रेरणा लेने की बात कही।

वहीं डॉ. नरेश सागर ने स्वतंत्रता आंदोलन में महात्मा गांधी की भूमिका, उनके सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा सादगीपूर्ण जीवनशैली पर प्रकाश डाला। उन्होंने गांधी जी के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक किस्से-कहानियां भी छात्राओं के साथ साझा कीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. उपमा सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. अशोक सिंह सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

‘अब अपनी जिंदगी जियो… स्कूल जाओ, हंसो, खेलो, सपने देखो’- रेप पीड़ित बच्ची के लिए जज ने लिखा खास लेटर, हाईकोर्ट ने अब पहुंचाने का दिया आदेश

राजस्थान में भजनलाल सरकार का बड़ा दांव: Gen Z के लिए पेश होगा अलग ‘Youth Budget’, जानें पढ़ाई से लेकर स्टार्टअप्स तक आपको क्या-क्या मिलेगा

मोबाइल का सस्ता स्क्रीन गार्ड अब नहीं चलेगा? 1 अप्रैल 2027 से लागू होगा नया BIS नियम, जानिए क्या बदलेगा

NPS में पैसा लगाने वालों के लिए बड़ा बदलाव, रिटायरमेंट फंड के साथ अब मिलेगा हेल्थ कवर, 1 अक्टूबर को हो सकता है ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *