भरतपुर के रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर NSS का ‘स्वच्छता ही सेवा है’ शिविर हुआ। निबंध व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।
भरतपुर। गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय, भरतपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में ‘स्वच्छता ही सेवा है’ थीम पर एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. उर्मिला मीणा की अध्यक्षता और अकादमिक प्रभारी डॉ. निशा गोयल के सान्निध्य में हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद एनएसएस गीत और भजन-गायन हुआ।
प्राचार्य डॉ. उर्मिला मीणा ने स्वयंसेविकाओं को गांधीजी के स्वच्छता और सेवा संबंधी विचारों को अपने व्यवहार में उतारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर देश के दो ऐसे महान व्यक्तित्वों को याद करने का अवसर है, जिन्होंने अपने आचरण, संघर्ष और राष्ट्रसेवा से देश के इतिहास पर अमिट प्रभाव छोड़ा।
अकादमिक प्रभारी डॉ. निशा गोयल ने कहा कि गांधी और शास्त्री जयंती केवल दोनों महापुरुषों को याद करने का दिन नहीं, बल्कि उनके जीवन मूल्यों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेने का अवसर भी है।
निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया उत्साह
शिविर के दौरान विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ की भावना के अनुरूप विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें जागरूकता कार्यक्रम, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा ‘स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत’, ‘स्वच्छता अभियान’ और ‘युवा शक्ति’ विषयों पर निबंध प्रतियोगिता शामिल रही।
निबंध प्रतियोगिता की निर्णायक टीम में डॉ. लालशंकर गयावाल और डॉ. सरोज रहे। प्रतियोगिता में नेहा लोधा ने प्रथम, हनी ने द्वितीय, जबकि मानसी देवी, मोनिका सिंह और बुलबुल प्रजापति ने तृतीय स्थान हासिल किया। टीना को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
चार टीमों के बीच हुआ क्विज, ‘स्वच्छ सखी’ रही विजेता
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन समाजशास्त्र के सहायक आचार्य श्री विनय खंडेलवाल और मनोविज्ञान के सहायक आचार्य वीरेन्द्रपाल टाक ने किया। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को स्वच्छता, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक किया।
प्रतियोगिता में धरती मित्र, हरित वाहिनी, स्वच्छ प्रभात और स्वच्छ सखी नाम की चार टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें स्वच्छ सखी टीम विजेता रही। विजेता टीम में स्नेहा, नम्रता, निशा और साधना शामिल रहीं। प्रतियोगिता में हितेश धाभाई और सुश्री पुनीता खंडूरी ने स्कोरर की भूमिका निभाई।
NSS प्रभारी ने गांधी-शास्त्री के विचार अपनाने का दिया संदेश
NSS प्रभारी योगेंद्र सिंह ने कहा कि 2 अक्टूबर के अवसर पर यह संकल्प लेना जरूरी है कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को अपने जीवन में उतारा जाए।
NSS कार्यक्रम अधिकारी सुश्री प्रीती मौर्य और सुश्री निधि ने कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके बाद महाविद्यालय परिसर में स्वयंसेविकाओं ने सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में डॉ. रेखा देवी शर्मा, श्रीमती साधना शर्मा, डॉ. दीप्ति अग्रवाल, जगदीश कुमार, दीवान सिंह, डॉ. नटवर सिंह, जयराम, डॉ. भरत भूषण, सुश्री अंशुलता बंसल, सुश्री प्रिया शर्मा, सुश्री अंजू मीना, सुश्री करिश्मा सिंह, डॉ. पूजा राठी, नीरज सिंह राठौर, विकास कुमार, सुश्री अनुश्री मीणा, सुधीर कुमार और श्रीमती शिवानी सिंघल सहित महाविद्यालय की स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
