राजस्थान राज्य विश्वविद्यालय महासंघ की कार्यकारिणी का विस्तार, आकाश खत्री समेत तीन पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

राजस्थान राज्य विश्वविद्यालय अशैक्षणिक अधिकारी कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार हुआ। आकाश खत्री, मोहित भाटी और अमन शर्मा को नई जिम्मेदारियां मिलीं।

उदयपुर। राजस्थान राज्य विश्वविद्यालय अशैक्षणिक अधिकारी कर्मचारी महासंघ (भारतीय मजदूर संघ) की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष संजय सोलंकी ने संगठन में तीन नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इसके तहत आकाश खत्री, मोहित भाटी और अमन शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष संजय सोलंकी ने आकाश खत्री को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। खत्री वर्तमान में कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर से जुड़े हैं। इसी तरह मोहित भाटी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। भाटी अनुसंधान निदेशालय, महाराणा प्रताप एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं। वहीं अमन शर्मा को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। शर्मा श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर से जुड़े हैं।

‘दम घुटने से मरने के बजाय स्वाभिमान की मौत बेहतर’… विश्वेंद्र सिंह छोड़ सकते हैं कांग्रेस, डोटासरा पर खोला मोर्चा; RAS-REET से निकाय चुनाव तक लगाए गंभीर आरोप

विश्वविद्यालय कर्मचारियों के मुद्दों को मजबूती से उठाने की जिम्मेदारी

प्रदेशाध्यक्ष संजय सोलंकी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे संगठन की जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करेंगे। साथ ही प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कार्यरत अशैक्षणिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जुड़े विषयों को संगठन के स्तर पर मजबूती से उठाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी के विस्तार से संगठन को प्रदेशभर में और अधिक प्रभावी ढंग से काम करने का अवसर मिलेगा तथा अलग-अलग विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में मदद मिलेगी।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जताया आभार

प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश खत्री, प्रदेश महामंत्री मोहित भाटी और प्रदेश मंत्री अमन शर्मा ने नई जिम्मेदारी मिलने पर महासंघ के प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। तीनों नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को प्रदेशभर में मजबूत बनाने और विश्वविद्यालयों के अशैक्षणिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जुड़े विषयों को उचित मंच पर प्रभावी ढंग से रखने की प्रतिबद्धता जताई।

महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी के इस विस्तार को संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के अशैक्षणिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच बेहतर तालमेल और समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

‘अब अपनी जिंदगी जियो… स्कूल जाओ, हंसो, खेलो, सपने देखो’- रेप पीड़ित बच्ची के लिए जज ने लिखा खास लेटर, हाईकोर्ट ने अब पहुंचाने का दिया आदेश

राजस्थान में भजनलाल सरकार का बड़ा दांव: Gen Z के लिए पेश होगा अलग ‘Youth Budget’, जानें पढ़ाई से लेकर स्टार्टअप्स तक आपको क्या-क्या मिलेगा

मोबाइल का सस्ता स्क्रीन गार्ड अब नहीं चलेगा? 1 अप्रैल 2027 से लागू होगा नया BIS नियम, जानिए क्या बदलेगा

NPS में पैसा लगाने वालों के लिए बड़ा बदलाव, रिटायरमेंट फंड के साथ अब मिलेगा हेल्थ कवर, 1 अक्टूबर को हो सकता है ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *