बीकानेर
शिक्षा विभाग ने प्रदेश में पांचवी और आठवीं बोर्ड एग्जाम का टाइम टेबल घोषित कर दिया है। पांचवीं बोर्ड की परीक्षाएं 19 अप्रेल से और आठवीं बोर्ड की परीक्षा 16 अप्रेल से शुरू होंगी।
जारी टाइम टेबल के अनुसार आठवीं बोर्ड में 16 अप्रेल को गणित, 18 को अंग्रेजी, 20 को हिंदी, 22 को सामाजिक विज्ञान, 25 को विज्ञान तथा 27 अप्रेल को तृतीय भाषा की परीक्षा होगी।
इसी तरह पांचवीं बोर्ड में पहले दिन 19 अप्रेल को गणित, 21 को अंग्रेजी, 23 को हिंदी, 26 को पर्यावरण अध्ययन और 27 अप्रेल को तृतीय भाषा का पेपर होगा। आठवीं मूक बधिर स्टूडेंट्स के लिए 16 अप्रेल को गणित, 18 को अंग्रेजी, 20 को हिंदी, 22 को सामाजिक विज्ञान और 25 अप्रेल को विज्ञान की परीक्षा होगी।
करोड़ों कर्मचारियों को बड़ा झटका, EPFO ने घटाई PF की ब्याज दर
वसुंधरा राजे को नहीं मिलेगी राजस्थान की कमान! प्रेशर पॉलिटिक्स से केंद्रीय नेतृत्व नाराज
Paytm के पेमेंट्स बैंक को बड़ा झटका, RBI ने कहा ‘तुरंत बंद करो’ ये काम
CBSE 10th,12th Term 2: सीबीएसई ने जारी की टर्म 2 डेटशीट
रेलवे के विद्युतीकरण प्रोजेक्ट में घोटाला: अंडरवेट स्टील लगाईं, दांव पर यात्रियों की सुरक्षा