पेंशन और पीएफ का भुगतान जल्द करवाने की एवज में घूस मांग रहा था ये अफसर, ACB ने पकड़ा रंगे हाथ 

जयपुर 

एक परिवादी अपने दिवंगत पिता की पेंशन, पीपीएफ और ईडीएलआई की राशि का भुगतान जल्दी करने की प्रार्थना लेकर जयपुर में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त कार्यालय (केंद्र सरकार) गया था; वहां एक अधिकारी ने इसके एवज में उससे रिश्वत मांग ली। ACB ने सोमवार को उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अब उससे पूछताछ की जा रही है। उसके आवास और अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है। इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

प्रयागराज लाते समय माफिया अतीक अहमद की वैन पलटते-पलटते बची, टकराकर गाय की मौत | परिवार ने जताई एनकाउंटर की आशंका

ACB के अतिरिक्त महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी कि चूरू इकाई को परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके दिवंगत पिता के पेंशन, पीएफ और ईडीएलआई की राशि का भुगतान जल्द करने के बदले क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त कार्यालय का सामाजिक विकास अधिकारी विकास मीना आठ हजार रुपए रिश्वत मांग रहा है।

भांजे की शादी में 8 करोड़ 15 लाख का मायरा, 2.21 करोड़ नकद, एक किलो सोना, 100 बीघा जमीन और गांव के हर परिवार को दिया डेढ़ तोला चांदी का सिक्का

इस पर एसीबी बीकानेर के आईजी सवाई सिंह गोदारा के सुपरविजन में एसीबी चूरू इकाई के उपाधीक्षक शब्बीर खान ने शिकायत का सत्यापन किया।  जिसमें शिकायत सही पाई गई। इस पर एसीबी टीम ने जयपुर में आरोपी के कार्यालय के बाहर ट्रेप कार्रवाई करते हुए विकास मीणा सामाजिक सुरक्षा सहायक कार्यालय क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त जयपुर (केन्द्र सरकार) को परिवादी से 6 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए गिरफ्तार किया गया। एसीबी की टीम आरोपी के आवास की तलाशी ले रही है।

नोट:अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

तेज धमाके के साथ आग का गोला बनी कार, जिन्दा जला होटल कारोबारी, मिली सिर्फ हड्डियां | जिसने देखा दिल दहल गया

प्रयागराज लाते समय माफिया अतीक अहमद की वैन पलटते-पलटते बची, टकराकर गाय की मौत | परिवार ने जताई एनकाउंटर की आशंका

भांजे की शादी में 8 करोड़ 15 लाख का मायरा, 2.21 करोड़ नकद, एक किलो सोना, 100 बीघा जमीन और गांव के हर परिवार को दिया डेढ़ तोला चांदी का सिक्का

कर्मचारियों के NPS को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, कही ये बात

संशोधित हुई ग्रेड थर्ड टीचर्स की ट्रांसफर पॉलिसी, DOP को भेजी | इलेक्शन से पहले जारी हो सकती है लिस्ट