गाजियाबाद
दिल्ली से सटे उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद शहर में लोनी के मेन बाजार में हथियारों से लैस डकैत एक कपड़ा व्यापारी के घर में घुस गए और दनादन गोलियां बरसा दीं। यह वारदात सोमवार तड़के करीब तीन बजे की बताई जाती है। बदमाश घर में डकैती के इरादे से घुसे और कपड़ा व्यापारी, उसके दो बेटों और पत्नी पर दनादन गोलियां बरसा दीं। इससे कपड़ा व्यापारी और उसके दो बेटों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे अस्पताल में एडमिट कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घर से बदमाश नकदी और जेवरात भी लूट ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। बदमाशों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।
वारदात लोनी के मेन बाजार में रईसुद्दीन कपड़े वाले के यहां सुबह तीन बजे हुई। इस दौरान डकैतों ने 70 साल के रईसुद्दीन, उनके 30 साल के बेटे अजहर और 28 साल के बेटे इमरान की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके अलावा रईसुद्दीन की 65 साल की पत्नी फातिमा को भी गोली मारी दी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विरोध करने पर मारी गोली
पुलिस के अनुसार डकैती का विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार को गोली मारी है, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, फातिमा नाम की महिला की हालत गंभीर है। एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मामले के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई है। आस-पास के लोगों से पूछताछ भी हो रही है। घटना के वक्त लोकेशन पर जिन लोगों के मोबाइल फोन चल रहे थे उनकी जांच भी हो रही है। जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रुदावल में बाइक से आया, कट्टा निकाला और चला दी गोली, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष के बेटे पर जानलेवा हमला
- घर की इन 5 आम चीजों में छिपा है ‘धीमा जहर’, कहीं आपके परिवार की सेहत पर तो नहीं मंडरा रहा खतरा?
- नदबई के कॉलेज में विद्यार्थियों को क्यों किया गया आगाह? नशे के शारीरिक ही नहीं, मानसिक नुकसान भी बताए
- भरतपुर में युवा मतदाताओं को जोड़ने की मुहिम, रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने उठाया यह कदम
- 18-19 साल की छात्राओं के लिए खास रहा उच्चैन का यह कैंप, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने उमड़ीं युवतियां
- खाकी पर कलंक: एसीबी का ताबड़तोड़ एक्शन, मावा फैक्ट्री सीज करने की धमकी देने वाले DST के दो कांस्टेबल 2 लाख की घूस लेते दबोचे
- भरतपुर के बी नारायण गेट पर खत्म हुई जयपुर हत्याकांड के आरोपी की फरारी, कभी दिल्ली तो कभी आगरा की बस में काट रहा था वक्त
- ड्राइविंग लाइसेंस रखने वालों के लिए बड़ा सरप्राइज! अब रंग से तय होगी आपकी पहचान, सरकार के इस नए फरमान से मच गई हलचल
- भजनलाल सरकार ने 21 IAS अफसरों को सौंपी बड़ी कमान, आखिर किस मिशन पर लगाया?
- कार चलाते वक्त एक गलती पड़ सकती है भारी; सरकार ला रही है ऐसे सेफ्टी फीचर्स, जानें कब से बदलेंगे कारों के नियम
