आगरा में रोंगटे खड़ा कर देने वाली घटना, कातिल पत्नी ने पति को दी दर्दनाक मौत | दो दिन तक शव के साथ सोई, फिर खुद ही थाने पहुंच कर बोली; पति का मर्डर कर दिया है

आगरा 

उत्तरप्रदेश के आगरा से  एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां पत्नी ने पति को ऐसी दर्दनाक मौत दी कि लोगों का दिल दहल गया। उसने पति के पैरों में तार लपेट दिया और उसमें करंट छोड़ दिया जिससे उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई। यही नहीं लोगों को पता नहीं चले; इसके लिए वह शव के पास दो दिन तक सोती रही। लेकिन जब भयंकर दुर्गंध से उससे रहा नहीं गया तो खुद ने थाने जाकर कहा कि मैंने पट्टी का मर्डर कर दिया है। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।

बैंक में लोन के नाम पर 130 करोड़ का घोटाला | PNB के पूर्व डीजीएम और पूर्व चीफ जनरल मैनेजर सहित 6 के खिलाफ चलेगा केस

घटना आगरा जिले के सदर थाना क्षेत्र में मुस्तफा क्वार्टर की है जहां पत्नी ने इस तरह पति को दर्दनाक मौत दी  इस दौरान भयंकर दुर्गंध आने के बाद वह खुद थाने पहुंची। जहां उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी। पत्नी की बातें सुनकर पुलिस अफसर दंग रह गए।

पुलिस के अनुसार आगरा के सदर क्षेत्र के नगला काछियान में नीरज अपनी पत्नी प्रीति कुशवाह और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। वह आगरा कैंट स्टेशन पर वेंडर का काम करता था। पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति शराब पीने का आदी था। वह रोज परेशान करता था। परसों रात को भी नशे में आया था। तभी उसके पैर बांध दिए। इसके बाद करंट लगा दिया। इससे उसकी मौत हो गई।

शव को घर में छिपा दिया। इसके बाद दो दिन तक वो घर में रही। सोमवार सुबह शव से दुर्गंध आने लगी। पत्नी ने कमरे का ताला लगाया और चाबी लेकर थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को बताया कि पति की हत्या कर दी है। शव घर में बंद है। पुलिस महिला के घर पहुंची। ताला खोला तो अंदर नीरज का शव पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

रेलवे कर्मचारियों के पेंशन पर बड़ा अपडेट, RBI ने इस बैंक को सौंपी जिम्मेदारी

कांग्रेस राज में बने सभी बोर्ड, निगम, आयोग, टास्क फोर्स, राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय समितियां भंग | भजनलाल सरकार ने उठाया बड़ा कदम

बैंक में लोन के नाम पर 130 करोड़ का घोटाला | PNB के पूर्व डीजीएम और पूर्व चीफ जनरल मैनेजर सहित 6 के खिलाफ चलेगा केस

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें