गबन में फंसे SBI और PNB के अधिकारी, FIR दर्ज | जानें पूरा मामला

रामपुर 

SBI और PNB के अधिकारी व कर्मचारी गबन के एक मामले में फंस गए हैं। दोनों बैंकों के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज करा दी गई है। दरअसल यह मामला एक ग्राहक के चार लाख के चेक से जुड़ा हुआ है जिसमें ग्राहक ने बैंक में चेक तो जमा करा दिया लेकिन कर्मचारियों और अधिकारियों की मिलीभगत के कारण इस राशि का नकली चेक तैयार कर उसे भुना लिया गया।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर का है जहां की सिविल लाइंस कोतवाली में इसकी प्राथमिकी  शाहबाद गेट निवासी जुबैद खां द्वारा दर्ज कराई गई है। जुबैद खां ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया था। उसका कहना है कि जमीन का एक सौदा करने पर उसे  जुठिया गांव के सलीम अहमद से चार लाख रुपये का चेक मिला था, जिसे उसने शाहबाद गेट स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शाखा में जमा कर दिया। चेक स्टेट बैंक का था। दो दिन बाद भी चेक की रकम खाते में नहीं आई तो वह पंजाब नेशनल बैंक गया। वहां उसे चेक खोने की जानकारी दी गई। बाद में पता चला कि उनके द्वारा जमा चेक का फर्जी चेक तैयार कर चार लाख की रकम स्टेट बैंक से कैश करा ली गई है।

शिकायत में बताया गया कि स्टेट बैंक द्वारा इतनी बड़ी रकम होने के बावजूद उससे कोई संपर्क नहीं किया गया। चेक अकाउंट पेयी होने के बावजूद दोनों बैकों के अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से रकम का गबन कर लिया गया।

सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि उच्चाधिकारी के आदेश के बाद दोनों बैंकों के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच उप निरीक्षक दिलीप कुमार यादव को सौंपी गई है। जांच से पता चलेगा कि कौन अधिकारी व कर्मचारी इसमें संलिप्त हैं।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

योगी सरकार का सरकारी डॉक्टर्स को तोहफा, बढ़ाई रिटायरमेंट उम्र | अब 62 नहीं इस आयु पर रिटायर होंगे

Emergency Alert: साइलेंट पर रखे फोन से आने लगी Buzzer जैसी आवाज | क्या आपके फोन से भी आई? यहां समझिए पूरा मामला, सरकार ने क्यों भेजा मैसेज?

महिला जज ने पूछा नाम, पुलिस अफसर बोला- मैं सीओ ठाकुरद्वारा हूं, नाम रिकॉर्ड में पढ़ लो | HC हुआ नाराज, भेजा अवमानना का नोटिस

टिम टिम करते तारे…

बैंक मैनेजर ने किया ऐसा काम कि नौकरी ही चली गई, आप भी जानकर रह जाएंगे हैरान