राजस्थान की जनता को कांग्रेस के कुशासन से मिलेगी मुक्ति | दौसा में भाजपा की पत्रकार वार्ता

दौसा 

भाजपा ने कहा है कि राजस्थान विधान सभा के आगामी चुनाव में प्रदेश की जनता को कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति मिल जाएगी। पार्टी नेताओं ने गुरूवार को दौसा जिला मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। पत्रकार वार्ता को पार्टी के प्रदेश महामंत्री मोती लाल मीणा, पूर्व राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा और पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. प्रभु दयाल शर्मा ने संबोधित किया।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

प्रदेश महामंत्री मोती लाल मीणा ने बताया कि कांग्रेस के कुशासन से प्रदेश को मुक्त कराने के लिए भाजपा ने राजस्थान में चार परिवर्तन संकल्प यात्राएं निकाली। परिवर्तन यात्रा में 56 लाख से ज्यादा राजस्थानियों ने इस कांग्रेसी कुशासन को बदलने का संकल्प लिया।  उन्होंने बताया कि चुनाव संकल्प पत्र के लिए “अपणौ राजस्थान” सुझाव आपका, संकल्प हमारा, अभियान के रूप में आकांक्षा संग्रहण किया जा रहा है। उन सुझावों को भारतीय जनता पार्टी अपने संकल्प पत्र में शामिल करेगी।

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस सरकार के पिछले 5 वर्ष के शासन में 2 लाख से अधिक महिलाओं पर अत्याचार हुए, 35000 से अधिक दुष्कर्म की घटनाएं हुई। लगभग 15000 से अधिक नाबालिग छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. प्रभु दयाल शर्मा ने बताया किकांग्रेस शासन में दौसा जिले में विकास के नाम पर शिलान्यास सिर्फ पट्टिका  लगाने का कार्य किया गया है। दौसा जिला विकास में कांग्रेस राज में कई दशकों  पीछे चला गया। दौसा जिले में पेयजल की विकट समस्या है। कांग्रेस द्वारा पेयजल को लेकर दौसा जिले के किसी भी क्षेत्र में कोई कार्य नहीं किए गए हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि शहरी क्षेत्र में भाजपा शासन में लगाए गए एकल बिंदुओं से कांग्रेस द्वारा बिजली कनेक्शन काटे गए। दौसा, बांदीकुई, लालसोट, महुआ, सिकराय की जनता को सीवरेज लाइन का वादा झूठा साबित हुआ। सिकराय क्षेत्र में स्टोन पार्क का निर्माण का वादा भी झूठा निकला। कांग्रेस राज में दौसा जिले को पेयजल के लिए 10 से 15 दिन इंतजार करना पड़ता है।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

योगी सरकार का सरकारी डॉक्टर्स को तोहफा, बढ़ाई रिटायरमेंट उम्र | अब 62 नहीं इस आयु पर रिटायर होंगे

Emergency Alert: साइलेंट पर रखे फोन से आने लगी Buzzer जैसी आवाज | क्या आपके फोन से भी आई? यहां समझिए पूरा मामला, सरकार ने क्यों भेजा मैसेज?

महिला जज ने पूछा नाम, पुलिस अफसर बोला- मैं सीओ ठाकुरद्वारा हूं, नाम रिकॉर्ड में पढ़ लो | HC हुआ नाराज, भेजा अवमानना का नोटिस

टिम टिम करते तारे…

बैंक मैनेजर ने किया ऐसा काम कि नौकरी ही चली गई, आप भी जानकर रह जाएंगे हैरान