रामपुर (यूपी)
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद रामपुर का अधिवेशन जिला सहकारी बैंक रामपुर के सभागार में सम्मपन्न हुआ। इस मौके पर महासंघ रामपुर जनपद के चुनाव प्रदेश संयुक्त महामंत्री सन्तोष मौर्य चुनाव पर्यवेक्षक व प्रदेश संयुक्त मंत्री हरिओम शर्मा चुनाव अधिकारी की उपस्थिति में हुए।

अधिवेशन में रवेंद्र गंगवार को जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। साथ ही विपेंद्र कुमार जिला महामंत्री, नरेंद्र नाथ पाठक कार्यकारी अध्यक्ष, ज्ञान प्रकाश गौतम वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, गौरव गंगवार जिला उपाध्यक्ष, विमल शर्मा जिला उपाध्यक्ष, सुधीर शर्मा जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती सोनी गुप्ता जिला उपाध्यक्ष (महिला), खालिद मोहम्मद जिला संयुक्त महामंत्री, वीर सिंह जिला मंत्री, राजेश कुमार, जिला मंत्री, विनीत कुमार जिला कोषाध्यक्ष, डॉ. एहसान खान जिला प्रवक्ता, सैयद अफाक हुसैन, जिला मीडिया प्रभारी, भानु प्रताप सिंह जिला ऑडिटर चुने गए।

प्रतिक्रिया देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS