कर्मचारी राज्य बीमा निगम ESIC में निकली बंपर भर्तियां, 31 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन, पदों की संख्या और पूरा ब्यौरा देखें यहां

नई दिल्ली  

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। 12वीं और ग्रेजुएट्स के युवाओं के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने कई पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है। इनके लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। ऑन लाइन आवेदन 31 मार्च तक कर सकते हैं।

अपर डिवीजन र्क्लक Upper Division Clerk, अपर डिवीजन र्क्लक कैशियर (Upper Division Clerk Cashier), स्टेनोग्राफर (Stenographer) के पदों पर नियुक्तियां निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार कर्मचारी राज्य बीमा निगम की आधिकारिक साइट www.esic.in क्लिक कर अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं।

कुल पदों की संख्या: 6552

अपर डिवीजन र्क्लक, अपर डिवीजन कैशियर के पद: 6306 

स्टेनोग्राफर के पद: 246
आवेदन की अंतिम तिथि: 31 मार्च, 2021 

योग्यता
स्टेनोग्राफर के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास।
अपर डिवीजन र्क्लक/ अपर डिवीजन र्क्लक कैशियर के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक और इसके साथ ही उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर की नॉलेज होनी चाहिए।

आयु
उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष तक होनी चाहिए। सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट होगी।

चयन प्रक्रिया
अपर डिवीजन क्लर्क / अपर डिवीजन क्लर्क कैशियर पदों पर चयन लिखित परीक्षा और स्क्रूटनी कम फिटेनस परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। स्टेनोग्राफर का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार कर्मचारी राज्य बीमा निगम की आधिकारिक पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।





 

प्रतिक्रिया देने के लिए ईमेल करें  : ok@naihawa.com

 


SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS