कानपुर
उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। इस हादसे में ट्रेलर और ट्रक की भीषण भिड़ंत हो गई और इसके बाद उनमें आग लग गई। आग में तीन लोग जिन्दा जल कर मर गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा रविवार सुबह का कानपुर- हमीपुर हाईवे (Kanpur-Hamirpur Highway) पर सजेती थाने के अमौली गांव के पास का है जहां ट्रेलर और ट्रक में सीधी टक्कर होने के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई और इसमें दोनों वाहनों के चालक समेत तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग इअतनी भयंकर थी कि उनको बचने का मौका तक नहीं मिला। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना में दोनों गाड़ियां बुरी तरह से जल गई।दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा है। उन्होंने पीड़ितों की तत्काल सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार खाली ट्रेलर कानपुर से एमपी की ओर जा रहा था तथा छतरपुर से जौ लादकर ट्रक कानपुर आ रहा था। हादसे के वक्त ट्रक से कूद गए क्लीनर ने पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया।पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। परंतु तब तक 3 लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस द्वारा अवशेषों को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
