मथुरा में दिनदहाड़े पुलिस के सामने ही पत्नी को खोपड़ी में गोली मारकर उड़ा दिया, पति ने दिया सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम

मथुरा 

इस समय  उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक सनसनीखेज हत्याकांड की खबर सामने आ रही है। मंगलवार को पुलिस के सामने ही पति ने अपनी पत्नी को गोली से उड़ा दिया और फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी में जुटी है। यह महिला आठ महीने पहले अपने प्रेमी के संग भाग गई थी। आज उसके पति ने मौका देखकर पुलिस के सामने ही उसे गोली से उड़ा दिया। दिनदहाड़े हुई वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। गोली माथे पर दागी थी

ऐसा शातिर चोर जो दो महीने तक जज की कुर्सी पर बैठकर सुनाता रहा फैसला। आप भी जानिए इसका दिलचस्प किस्सा, रह जाएंगे दंग

प्रेम संबंधों को लेकर कुछ सप्ताह पहले ही पुलिस ने महिला के प्रेमी को जेल भेजा था। इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। घटना मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव भाहई की है। जिस वक्त पति ने गोली मारी, उस समय पुलिस दरवाजे पर ही खड़ी थी। हत्या के बाद पति घर के पीछे वाले दरवाजे से भाग गया।  वारदात की जानकारी मिलते ही SSP शैलेश पांडेय पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार गंगा सिंह का पत्नी सोनिया (29) से विवाद चल रहा था। मंगलवार को विवाद इस कदर बढ़ गया कि गंगा सिंह ने पत्नी को गोली मार दी। CO रिफाइनरी हर्षिता सिंह ने बताया कि PRV को महिला ने पति से विवाद की सूचना दी थी।

नगर पालिका चेयरमैन ने पट्टा जारी करने के एवज में मांगे  2.60 लाख, दलाल सहित ACB ने रंगे हाथों दबोचा

महिला की शिकायत पर पुलिस उसके घर पहुंची। इस दौरान पति गंगा सिंह और पत्नी सोनिया ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। इसके बाद पुलिस महिला को लेकर थाना रिफाइनरी जाने लगी। इसी बीच गंगा सिंह ने पत्नी को कपड़े लेकर जाने की बात कहकर आवाज लगाई। महिला जब घर के अंदर गई तो गंगा सिंह ने तमंचे से गोली मार दी और मौके से भाग गया। गोली की आवाज सुनकर दरवाजे पर खड़ी पुलिस जब तक घर के अंदर पहुंची, तब तक गंगा सिंह घर के पीछे के दरवाजे से भाग गया। वारदात के समय पुलिस घर के बाहर खड़ी थी।

ग्रामीणों के अनुसार  महिला 8 महीने पहले गायब हो गई थी। करीब दो महीने पहले पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले को लेकर पति गंगा ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि आरोपी पति फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई हैं। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

नोट:अपने मोबाइल पर नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

ऐसा शातिर चोर जो दो महीने तक जज की कुर्सी पर बैठकर सुनाता रहा फैसला। आप भी जानिए इसका दिलचस्प किस्सा, रह जाएंगे दंग

नगर पालिका चेयरमैन ने पट्टा जारी करने के एवज में मांगे  2.60 लाख, दलाल सहित ACB ने रंगे हाथों दबोचा

राजस्थान के पुलिस के बड़े में बड़ा फेरबदल, 75 IPS के हुए तबादले, कई जिलों के SP बदले, दिनेश एमएन अब ADG CRIME | यहां जानें कौन बना आपके जिले का एसपी

Amazon, Flipkart समेत 20 कंपनियां बिना लाइसेन्स के बेच रही थीं ऑनलाइन दवा, DCGI ने थमा दिया नोटिस

राजस्थान के पुलिस के बड़े में बड़ा फेरबदल, 75 IPS के हुए तबादले, कई जिलों के SP बदले, दिनेश एमएन अब ADG CRIME | यहां जानें कौन बना आपके जिले का एसपी

गहलोत के गलत बजट पढ़ने पर मोदी ने ये कहानी सुनाकर कसा तंज | मोदी बोले- इससे लगता है कांग्रेस के पास न तो विजन है और न वजन

गहलोत सरकार ने 155 RAS अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी लिस्ट

बजट सत्र के बीच राजस्थान लेखा सेवा के 108 अधिकारियों के तबादले, यहां देखिए पूरी लिस्ट

हंसी जिंदगी की सरगम…

7th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए एक और अच्छी खबर, जारी हुए AICPI के ताजा आंकड़े, अब इतना बढ़ जाएगा DA

डाकघर की इस स्कीम में आपका पैसा हो जाएगा डबल, सरकार ने बढ़ा दिया है अब ब्याज | यहां जानिए डिटेल