गोली मारकर युवती का मर्डर, मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सूटकेस में मिली लाश

मथुरा 

मथुरा के राया थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को कृषि अनुसंधान केंद्र के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर सूटकेस में पच्चीस साल की  एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई उसके सीने में गोली मारी गई है उसके शरीर पर और भी जख्म के निशान मिले हैं। ऐसा अनुमान है कि इस युवती का कहीं और मर्डर किया गया। इसके बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए एक सूटकेस में रखकर यमुना एक्सप्रेसवे पर फेंक दिया गया। युवती की अभी पहचान नहीं हो पाई है। युवती की बेरहमी से हत्या की गई है। पुलिस जांच में जुटी है। मामले को लव जिहाद के एंगल से भी देखा जा रहा है।  

सरकार ने जारी किया साल 2023 का कैलेंडर, होली पर 3 और दीवाली पर मिलेगी एक दिन की छुट्टी, यहां देखिए अवकाश की पूरी लिस्ट

शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे थाना राया पुलिस को यमुना एक्सप्रेसवे पर लाल रंग का सूटकेस पड़ा होने की सूचना मिली थी। सबसे पहले लाश को कुछ मजदूरों ने देखा। पहले उन्हें लगा कि ये सूटकेस किसी कार से गिरा होगा। कुछ राहगीरों ने भी अपनी गाड़ियां इस सूटकेस के पास रोक दीं। पास जाकर देखा तो सूटकेस से खून रिसता हुआ दिख रहा था। उनकी सूचना पर  मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सूटकेस को खोलकर देखा तो सन्न रह गई। सूटेकस में युवती की लाश थी। लाश को पॉलिथीन में लपेट कर सूटकेस में रखा गया था। युवती का चेहरा खून से सना हु था।  उसकी लाश को देख कर लगा रहा है कि युवती  ने खुद को बचाने का भरकर प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार युवती की उम्र करीब 22 से 25 साल के बीच प्रतीत होती है। उसका कद पांच फीट दो इंच है। रंग गोरा और लंबे काले बाल हैं। युवती सलेटी कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है, जिस पर लेजी डेज लिखा है। नीला और सफेद फूलपत्तीदार प्लाजो पहने हुए है। बाएं हाथ पर कलावा व काला धागा बंधा है। पैरों में हरे रंग की नेल पॉलिश लगी हुई थी। लाल सफेद व बैगनी रंग की साड़ी भी सूटकेस में मिली है। लड़की का पहनावा देखकर ऐसा लगता है कि वो किसी अच्छे परिवार से संबंध रखती है।

आशंका है कि युवती की हत्या के बाद शव यहां लाकर फेंका गया है। उसे काफी करीब से गोली मारी गई है। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई है। मथुरा पुलिस के CO आलोक सिंह ने बताया कि लड़की की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसलिए आस-पास के सभी शहरों में इसकी तस्वीरों को भेजा जा रहा है। आशंका है कि नोएडा, आगरा, हाथरस और बरेली से लाश को लाकर यहां फेंका गया होगा। पुलिस ने एक्सप्रेसवे से जुड़ी लिंक रोड के होटल और ढाबों पर पूछताछ शुरू कर दी है। यहां लगे CCTV भी देखे जा रहे हैं।

नोट :अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’ की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और सिटी का नाम लिखकर मैसेज करें

सरकार ने जारी किया साल 2023 का कैलेंडर, होली पर 3 और दीवाली पर मिलेगी एक दिन की छुट्टी, यहां देखिए अवकाश की पूरी लिस्ट

बैंक में पैसे जमा करने गया था शख्स, डिपॉजिट स्लिप पर लिख दी ऐसी चीज; पढ़कर लोगों ने धुन लिया सिर

UGC ने PhD दाखिले के लिए रिवाइज्ड किए नियम, महिलाओं को मिली यह छूट

7th Pay Commission: पचास फीसदी डीए होते ही ऑटोमैटिक हो जाएगा सैलरी में रिवीजन, केन्द्र बना रहा है ऐसा फार्मूला, जानिए क्या है प्लान

यदि आप 55+ हैं तो ये जरूर पढ़ें, बहुत काम की हैं ये टिप्स