आगरा में बड़ी वारदात, मां और बेटे की हत्या के बाद व्यापारी ने किया सुसाइड | वीडियो में बताई सुसाइड की यह वजह

आगरा 

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बड़ी घटना की खबर है। कर्ज से परेशान एक व्यापारी ने अपनी मां और 13 साल के बेटे की हत्या करके सुसाइड कर लिया। घर के अलग-अलग कमरों में तीनों की लाश मिली है। मां और  बेटे की के शव ऐसे मिले हैं, जैसे दोनों सो रहे हो। वहीं, व्यापारी का शव फंदे पर लटका मिला है। व्यापारी  की पत्नी का अचानक ननद के साथ खाटूश्यामजी  जाने का कार्यक्रम बन गया था। इसलिए, वह बच गई।

धूप की गोलियां

पुलिस हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका जता रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक साथ तीन लाशें घर में ऐसे हाल में मिलीं कि पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस को घटना से संबंधित कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस के अनुसार व्यापारी ने कर्ज के चलते ये आत्मघाती कदम उठाया।

पुलिस के अनुसार थाना न्यू आगरा के लॉयर्स कॉलोनी का रहने वाला तरुण उर्फ जॉली का पाइप का व्यापार था। उसकी पत्नी रजनी खाटू श्याम दर्शन के लिए गई हुई थी। घर में तरुण के अलावा उसकी बुजुर्ग  मां ब्रजेश देवी और 13 साल का बेटा कुशाग्र चौहान थे। रविवार सुबह करीब आठ बजे रोज की तरह जब उसके घर पर नौकरानी काम करने पहुंची तो उसने तरुण का शव फंदे पर लटका देखा। ये देख नौकरानी चीखती हुई कमरे  की ओर दौड़ी तो वहां  कुशाग्र और बुजुर्ग महिला ब्रजेश देवी की लाश पड़ी हुई थी।

नौकरानी का शोर सुन पड़ोसी मौके पर आ गए। सूचना मिलते  ही थाना न्यू आगरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने  घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आशंका  व्यक्त की है कि बुजुर्ग महिला और मासूम को जहर देकर मारा गया, जिसके बाद तरुण ने फंदे पर लटक कर खुद  की भी जान दे दी।

पुलिस को मौके से व्यापारी का मोबाइल मिला, जिसमें एक वीडियो है। इस वीडियो में उसने कहा है कि उसे व्यापार में करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वो कर्ज से परेशान है, इसलिए सबको मार दिया है। वीडियो में वह कहा रहा है कि वह अपनी पत्नी को भी मारना चाहता था; लेकिन वह अपनी ननद के साथ खाटूश्यामजी दर्शन करने चली गई थी, इसलिए बच गई। तरु  के एडवोकेट पिता मान सिंह की कई साल पहले मौत हो गई थी।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

धूप की गोलियां

करोड़ों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, PF पर बढ़ गया इतना ब्याज | जानें डिटेल

NPS को लेकर रिपोर्ट तैयार, एक निश्चित पेंशन की गारंटी दे सकती है सरकार

Deepfake के  खिलाफ मोदी सरकार सख्त, लोकसभा चुनाव से पहले उठा रही ये बड़ा कदम | देश के हर साइबर थाने में लगेगा ये स्पेशल टूल | जानें Deepfake से बचने के टिप्स

चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और MS स्वामीनाथन को भारतरत्न | PM मोदी ने किया ऐलान | चरणसिंह के पोते जयंत चौधरी बोले ‘दिल जीत लिया’

राजस्थान में कर्मचारियों के तबादलों से हटा बैन, अब इस डेट तक हो सकेंगे तबादले

हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल का हुआ तलाक, 12 साल बाद टूटा रिश्ता, ये वजह आई सामने

Good News: अब नोएडा एक्सटेंशन तक दौड़ेगी मेट्रो, DPR मंजूर | जानिए नए कॉरिडोर में कहां होंगे ये 11 स्टेशन

Good News: कर्मचारियों के DA में होगी अब इतनी बढ़ोतरी, AICPI का आंकड़ा जारी | बड़ा सवाल; क्या सरकार अब करेगी आठवें वेतन आयोग का गठन?

विधि आयोग की ये सिफारिश मान ली गई तो जमानत मिलना हो जाएगा मुश्किल | जानिए आयोग ने किस मामले में सरकार को दिया ये सुझाव

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें