आगरा में बहन की लव मैरिज से नाराज साले ने जीजा का किया मर्डर, सीने में मारी गोली | मृतक धौलपुर का निवासी

आगरा 

आगरा में बहन की लव मैरिज से नाराज उसके छोटे भाई ने अपनी जीजा को गोलियों से भून दिया और फरार हो गया। गोली की आवाज सुन परिवार वाले कमरे की तरफ दौड़े तो खून से लथपथ हालत में शव मिला। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी दस माह पहले ही लव मैरिज हुई थी और वह पत्नी की डिलीवरी के सिलसिले में कुछ दिन पहले ही आगरा आया था। मृतक राजस्थान में धौलपुर के थाना बसेड़ी के गांव अतर्रा का निवासी था।

अंगड़ाता है बुढ़ापा यौवन की अर्थी पर…

हत्या की यह वारदात सोमवार आधी रात के बाद करीब एक-डेढ़ बजे की आगरा सदर थाना क्षेत्र के गांव रोहता की हैपुलिस के अनुसार राज (25) पुत्र रुस्तम ने 10 महीने पहले आगरा में जगनेर के तातंपुर की रहने वाली रामा (23) से लव मैरिज की थी। लव मैरिज से पहले रामा ने अपने घरवालों को मनाने का कोशिश की थी, लेकिन वो लोग नहीं माने। इसके बावजूद दोनों ने शादी कर ली। इससे रामा का छोटा भाई शिव शंकर नाराज था। शादी के बाद राज पत्नी रामा के साथ सदर थाना क्षेत्र के रोहता में रहने लगा। बताया जा रहा है कि तीन दिन से आरोपी शिव शंकर (साला) भी उनके साथ ही घर पर रह रहा था। रात में मौका देखकर उसने कमरे में सो रहे जीजा के सीने में गोली मार दी और फरार हो गया

गोली की आवाज सुन परिवार वाले मौके पर पहुंचे। लहूलुहान राज को तत्काल एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। घटना के बाद  गर्भवती पत्नी की भी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टर के मुताबिक, महिला की डिलीवरी भी इसी सप्ताह होनी है। पड़ौसियों का कहना है कि  राज और रामा 10 दिन पहले ही यहां पर किराए पर आए थे। राज हैदराबाद में पत्थर का काम करता था। पत्नी की डिलीवरी के लिए वो आगरा आया था। तीन दिन पहले राज ने पत्नी को लेडी लायल अस्पताल में दिखाया था। इसके बाद वो अपने गांव गया था।

ट्रेन के टॉयलेट में पानी नहीं… सीट पर रोक कर बैठा हूं’, शख्स ने रेलवे को किया ट्वीट, यूजर्स ने भी दिए ऐसे मजेदार रिएक्शन कि आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी

ACP सदर अर्चना सिंह ने बताया, ”गांव रोहता में 10 दिन पहले ही राज और रामा किराए पर रहने आए थे। इससे पहले वो दोनों हैदराबाद में थे। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों बच्चे की डिलीवरी के लिए यहां आए थे। शुरुआती जांच में यही लग रहा है कि शिव शंकर ने गोली मारी है। उसको पकड़ने के लिए आस-पास लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है। उसकी बाइक का नंबर पता किया जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

नोट:अपने मोबाइल पर नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

ट्रेन के टॉयलेट में पानी नहीं… सीट पर रोक कर बैठा हूं’, शख्स ने रेलवे को किया ट्वीट, यूजर्स ने भी दिए ऐसे मजेदार रिएक्शन कि आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी

]अंगड़ाता है बुढ़ापा यौवन की अर्थी पर…

OMG! ऐसी शर्त! आठवीं की स्टूडेंट ने आयरन की खा लीं 45 गोलियां, मौत  | पांच की हालत गंभीर

गोहत्या केस की सुनवाई के दौरान गाय को लेकर हाईकोर्ट के मुस्लिम जज की तीखी टिप्पणी, जानिए पूरा मामला