बांदीकुई में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें राजस्थानभर से ANM और LHV बहनों ने भाग लिया। नाइटिंगेल मैडम को नमन करते हुए केक काटकर भव्य आयोजन किया गया।
बांदीकुई (दौसा)
बांदीकुई में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस नर्सिंग कर्मियों के सम्मान, एकजुटता और सेवा भावना का बड़ा मंच बन गया। राजस्थान के अलग-अलग जिलों से पहुंचीं सैकड़ों ANM और LHV बहनों ने कार्यक्रम में भाग लेकर माहौल को उत्साह और सम्मान से भर दिया।
कार्यक्रम में नर्सिंग सेवा को समर्पित फ्लोरेंस नाइटिंगेल को याद करते हुए उन्हें ‘नर्सिंग कर्मियों की मदर’ के रूप में नमन किया गया। इस मौके पर केक काटकर भव्य तरीके से नर्सिंग दिवस मनाया गया, जिसमें महिला स्वास्थ्यकर्मियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
प्रदेशभर से पहुंचा नर्सिंग स्टाफ
राजस्थान के दौसा, करौली, धौलपुर, अलवर, खैरथल, श्रीगंगानगर, अजमेर, जयपुर, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक समेत कई जिलों से नर्सिंग स्टाफ कार्यक्रम में शामिल होने बांदीकुई पहुंचा। बड़ी संख्या में महिला स्वास्थ्यकर्मियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को राज्य स्तरीय स्वरूप दे दिया।
मंच पर दिखी कर्मचारी संगठनों की मौजूदगी
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कर्मचारी महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा मौजूद रहे। उनके साथ कर्मचारी महासंघ दौसा के महासंघ प्रमुख भगवान वर्मा, जिला अध्यक्ष एन.आर. बालोत, अशोक भागोती, ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी बसवा एवं बांदीकुई सहित नर्सिंग एसोसिएशन के प्रदेश और जिला पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।
आखिर खत्म हुआ इंतजार | RPSC ने जारी की SI भर्ती 2021 री-एग्जाम डेट, नए अभ्यर्थियों की एंट्री बंद
सेवा और समर्पण को मिला सम्मान
कार्यक्रम के संयोजक धर्मपाल मीणा रहे, जबकि मंच संचालन प्रधानाचार्य राजेंद्र शर्मा ने किया। इस दौरान ANM और LHV संघ की प्रदेश संगठन मंत्री किरण राजपूत, जिला अध्यक्ष सरोज लोदवाड, रामारानी शर्मा, श्रीमती पुनिया, श्रीमती चौधरी समेत कई पदाधिकारी और नर्सिंग कर्मी मौजूद रहे।
पूरे कार्यक्रम में नर्सिंग सेवा के महत्व, महिला स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका और ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था में उनके योगदान को विशेष रूप से सराहा गया।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
