अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने हेतु विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी प्रान्त सेवा प्रमुख नरेश खण्डेलवाल, धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख चन्द्रप्रकाश व्यास, विभाग मंत्री सिद्धार्थ फौजदार, जिला अध्यक्ष लाखन सिंह द्वारा भरतपुर के तीन संत श्री सर्प वाले हनुमान मंदिर महन्त किशनदास, हरिजन बस्ती नई मण्डी स्थित वाल्मीकि मंदिर के महन्त रामलाल, लटुरिया वाले हनुमान मंदिर के महन्त मणीराम को निमंत्रण पत्र प्रदान किया। तीनों संतों ने 21 जनवरी तक अयोध्या में पहुंचने की सहमति प्रदान की है।
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की व्यवस्था हेतु प्रबंधक के रूप में नरेश खण्डेलवाल एवं चन्द्रप्रकाश व्यास 15 जनवरी को भरतपुर से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे। 22 जनवरी के कार्यक्रम के पश्चात् 23 जनवरी को अयोध्या से वापिस भरतपुर चलकर 24 जनवरी को पहुंचेंगे।
इससे पूर्व 5 नवम्बर को नरेश खण्डेलवाल ने अयोध्या से जयपुर प्रान्त के लिए अक्षत प्राप्त किये थे। मानव सेवा में क्रियाशील अपना घर आश्रम के संस्थापक डॉ. बी.एम. भारद्धाज को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने हेतु आमंत्रण भी प्रदान किया गया है।
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर9460426838सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें