एमपीयूएटी उदयपुर के कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह को सोयाबीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी का ‘वाइस-प्रेज़िडेंट’ चुना गया और SRDS फेलो अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
उदयपुर
राजस्थान के कृषि शोध जगत के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर के माननीय कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह को Soybean Research and Development Society (SRDS) का ‘वाइस-प्रेज़िडेंट’ निर्वाचित किया गया है।
CA छात्रों के लिए बड़ा बदलाव | अब साल में सिर्फ दो बार होगी फाइनल परीक्षा, ICAI ने बदला पूरा कैलेंडर
यह महत्वपूर्ण चयन All India Coordinated Research Project on Soybean (AICRP) की 56वीं वार्षिक समूह बैठक के दौरान हुआ, जो 7 से 9 अप्रैल 2026 तक Professor Jayashankar Telangana Agricultural University, राजेंद्रनगर, हैदराबाद में आयोजित की जा रही है।
बैठक के दौरान डॉ. प्रताप सिंह को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए Soybean Research and Development Society (SRDS) का फेलो अवार्ड भी प्रदान किया गया। यह सम्मान कृषि अनुसंधान, नवाचार और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने में उनके दीर्घकालिक योगदान की राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता माना जा रहा है।
डॉ. प्रताप सिंह ने कृषि अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहलें की हैं। उन्होंने उन्नत तकनीकों, नवाचार आधारित शोध और टिकाऊ खेती की पद्धतियों के प्रसार में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है, जिससे किसानों और शोध संस्थानों के बीच बेहतर तालमेल विकसित हुआ है।
विश्वविद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ. प्रताप सिंह को हार्दिक बधाई दी है। यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करेगी, बल्कि शोधकर्ताओं, शिक्षकों और विद्यार्थियों को भी नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करेगी।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
