CM गहलोत के पूर्व OSD सहित दो दर्जन ने थामा भाजपा का दामन | पूर्व जज, कर्मचारी नेता और पूर्व विधायक भी शामिल हुए, यहां देखिए इनकी सूची

जयपुर 

नजदीक आते राजस्थान विधानसभा चुनावों को देखते हुए करीब एक दर्जन लोगों ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में  पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर की मौजूदगी में इनको सदस्यता दिलाई गई।

रेपो दर नहीं बदली फिर भी इन बैंकों ने महंगा कर दिया कर्ज, बढ़ेगी EMI

पार्टी में शामिल होने वालों में CM गहलोत के पूर्व OSD, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, पूर्व जज, कर्मचारी नेता शामिल हैं। इसके साथ ही दो पूर्व विधायकों की घर वापसी हुई है। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने केवल देश को तोड़ने का काम किया, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को जोड़ने का काम किया है इसी के चलते लोग बीजेपी ज्वाइन कर रहे हैं उन्होंने तंज कसा कि कांग्रेस 60 साल तक कुछ नहीं कर पाई, लेकिन पीएम मोदी ने इन सालों में देश दुनिया में सम्मान बढ़ाया है. कश्मीर से धारा 370 हटी है, अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है

इन नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता  

  • रिटायर्ड जज किशनलाल गुर्जर
  • अतर सिंह गुर्जर, गुर्जर आरक्षण आंदोलन के नेता 
  • रिटायर आईपीएस पवन जैन, एमपी में पूर्व डीजी
  • सुभाष सिंह, कांग्रेस सरकार में पूर्व मंत्री के पुत्र 
  • अनिता कटारा, 2018 के चुनाव में पार्टी से बगावत की थी
  • 2008 के चुनाव में बाड़मेर से बीजेपी प्रत्याशी रहीं मृदुरेखा चौधरी 
  • 1993 के चुनाव में रूपवास से बीजेपी प्रत्याशी रहे मोतीलाल खरैरा
  • मोतीलाल खरैरा के पुत्र भरत सिंह
  • पूर्व बीजेपी विधायक गोपीचंद गुर्जर
  • गोपीचंद गुर्जर के पुत्र युगवीर पटेल
  • पूर्व कर्मचारी नेता महेश व्यास
  • दिनेश यादव, किशनगढ़
  • किशन लाल मेघवाल
  • सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी रहे महेन्द्र शर्मा