सवाई माधोपुर
सवाईमाधोपुर के खण्डार क्षेत्र में भैंरूपुरा नाले पर लहसोड़ा जा रही पांच सवारियों से भरी कार पानी के तेज बहाव में बह गई। इसमें दो बेटों की मौत हो गई। जबकि उनका पिता एवं एक अन्य पुत्र व साढू ने जैसे-तैसे जान बचाई। बच्चों के शव रपट से करीब सात सौ फीट दूरी पर झाडिय़ों में फंसे हुए थे। सिविल डिफेंस की टीम ने शवों को निकाला।
रात का अंधेरा होने के कारण पानी के स्तर का अंदाजा नहीं लग पाया और कार बहने लगी। उसमें युवक के दोस्त और उसके 2 बच्चे सवार थे। तैरकर युवक और उसके दोस्तों ने जैसे-तैसे अपनी जान तो बचा ली। 13 और 9 वर्षीय मासूमों को नहीं बचाया जा सका। मंगलवार दोपहर एसडीआरएफ की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला।
पुलिस के अनुसार पप्पू लाल गुर्जर अपने दो बेटों और दोस्तों को साथ लेकर बोदल से चितारा गांव जा रहा था। कार सोमवार रात करीब 10 बजे भैरूपुरा गांव के पास बरसाती नाले में बह गई। हादसे में पप्पू लाल गुर्जर के पुत्र मान सिंह गुर्जर (13 ) और रौनक (9) कार के साथ बह गए। पप्पू लाल के दो साथी रामसाय एवं रूप सिंह तैरकर बाहर निकल गए। दोनों मासूम कार में ही रह गए और उनकी मौत हो गई। रात होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं किया जा सका। मंगलवार सुबह एसडीआरएफ टीम ने दोपहर 12:15 बजे शवों को बाहर निकाला।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जयपुर में डॉक्टर की गिरफ्तारी से बवाल: राजस्थान में 24 घंटे निजी अस्पताल बंद | इमरजेंसी तक रोकने का फैसला
- राजस्थान पुलिस में फेरबदल: RPS अफसरों के तबादले | जयपुर में बड़ा रीशफल; देखें पूरी लिस्ट
- भरतपुर में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या: आर.डी. गर्ल्स कॉलेज में श्रद्धांजलि और विचारों की गूंज | ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो’ का संदेश
- जयपुर कॉलेज में अंबेडकर जयंती पर विचारों की गूंज: संगोष्ठी से ऑनलाइन क्विज तक छात्राओं की सक्रिय भागीदारी | कई प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह
- भरतपुर में 15 दिन का फ्री क्रिकेट कैंप: 20 अप्रैल से ट्रेनिंग शुरू | BCCI मान्यता प्राप्त कोच देंगे टिप्स, बिना कैंप नहीं मिलेगा टीम में मौका
- छोटे बच्चों के लिए कफ सिरप पर सख्ती की तैयारी: 2 साल से कम पर पूरी रोक का प्रस्ताव | जहरीले केमिकल्स से हुई मौतों के बाद केंद्र सख्त
- डॉक्टरों पर बढ़ते कार्यभार का राष्ट्रीय सर्वे शुरू | बिहार से हुई शुरुआत, कार्यघंटे, तनाव और सुविधाओं पर डीएमए की बड़ी पहल
- उच्चैन कॉलेज में अंबेडकर जयंती पर ज्ञान का संग्राम: निबंध, भाषण, पोस्टर और क्विज में छात्राओं ने दिखाया दमखम
- हरियाणा में चुनावी बिगुल: नगर निगम, नगर पालिका और पंचायतों में एक साथ जंग तय | 10 मई को वोटिंग, 13 को रिजल्ट, आचार संहिता लागू
- कॉलेज के रास्ते कत्ल: दिनदहाड़े दराट से गर्दन रेत दी | हिमाचल में 19 साल की युवती की बेरहमी से हत्या, बाइक सवार हमलावर फरार
